खतौली गंगनहर पर खड़े ट्रक में मिले मृत गौवंश, हंगामा

मुजफ्फरनगर। खतौली गंगनहर के किनारे एक ट्रक में अमानवीय तरीके से भरे गये गौवंशीय पशुओं को हिन्दूवादी संगठनों ने पकड़ा और हंगामा खड़ा हो गया। यहां पर कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि ट्रक में पशुओं को ठूसकर भरा गया था, जिससे गर्मी में दम घुटने के कारण उनमें से काफी पशुओं की मौत हो गई और केवल दो ही जीवित मिले। चालक मौके से फरार हो गया, जबकि परिचालक पकड़ा गया। ये लोग गौवंशों को मुरादाबाद ले जा रहे थे। पुलिस में मामले को लेकर हड़कम्प मच गया और एसपी सिटी ने मौके पर जाकर स्वयं जांच पड़ताल की तथा सीओ खतौली के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, 170 लोगों ने उठाया लाभ

एसपी सिटी ने बताया कि आज सुबह खतौली पुलिस को यह सूचना मिली कि गंगनहर मार्ग पर एक ट्रक लावारिस अवस्था में खड़ा है और इसमें गौवंश बुरी तरह से भरे गये हैं, इनमें से कुछ जीवित हैं और कुछ मरे हुए पड़े हैं। सूचना मिले पर तत्काल खतौली पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर ट्रक की जांच पड़ताल की गई। इसमें पाया गया कि कुल 11 गौवंशीय पशु भरे गये थे। नौ गौवंश मृत पाये गये और दो गौवंशीय पशु जीवित मिली है। पुलिस ने जांच की तो मौके से ही ट्रक के परिचालक को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की गई, तो पता चला कि ये लोग गौवंशों को बुरी तरह से ठूसकर भरा गया और इनको मुरादाबाद की ओर सप्लाई करना था।

रास्ते में जब गौवंशीय पशुओं की मौत होने लगी तो ये लोग घबरा गये और ट्रक चालक ने इन गौवंशीय पशुओं को वापस गंगनहर के पास लाकर यहां छोड़ने की तैयारी की थी, इसी बीच कुछ लोगों ने इनको देख लिया और यहां पर हंगामा खड़ा हो गया। ट्रक का चालक फरार हो गया था। यह गौवंशीय पशु कहां से किसके कहने पर लाये और इनको कहां पर ले जाया जा रहा था। इसकी जांच पड़ताल के लिए परिचालक से पूछताछ की जा रही है। मामले का खुलासा और जांच करने के लिए सीओ खतौली रामआशीष यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी। ट्रक और गौवंशों को खतौली पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था तथा गौवंश प्रेमी और हिन्दूवादी संगठनों तथा पालिका टीम के सहयोग से मृत गौवंशों का हिन्दू रीति रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार करने की भी तैयारी चल रही थी। वहीं हिन्दूवादी संगठनों ने इस मामले में आरोपियों पर गंभीर कार्यवाही की मांग करते हुए मौके पर हंगामा और प्रदर्शन भी किया। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। परिचालक से पूछताछ के आधार पर चालक की भी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें:  प्लाट का सौदा कर दो लोगों से हड़प लिए 10 लाख रुपये, मांगने पर दी गई धमकी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  तीन करोड़ की नकली एनसीईआरटी किताबें बरामद, आठ गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एमआईटूसी कंपनी के खिलाफ डीएम से शिकायत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, 170 लोगों ने उठाया लाभजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »