चाट बाजार के वेंडरों को मिला राकेश टिकैत का साथ

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के मुख्यालय टाउनहाल के समक्ष लगते आ रहे चाट बाजार को समाप्त करने के पालिका प्रशासन के निर्णय के बाद यहां से हटाये जा रहे वेंडरों का बेमियादी धरना जारी है, इस आंदोलन को लगातार संगठनों का समर्थन मिल रहा है। भाकियू भी इनको समर्थन व्यक्त कर चुकी है। आज भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत इन वंेडरों के बीच पहुंचे और धरना दिया। उन्होंने कहा कि ये जिला अफसरों का नहीं, जनता का है और जनता का हित ही सर्वोपरि है। अफसरशाही नहीं चलने दी जायेगी। यह चाट बाजार जहां था, वहीं पर लगाया जायेगा। इसके लिए पालिकाध्यक्ष को भी आगे आकर इन परिवारों की रोजी रोटी बचाने के लिए निर्णय लेना होगा। इसके साथ ही भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी वेंडरों के धरने पर पहुंचकर समर्थन दिया।

बता दें कि नगरपालिका परिषद् के मुख्यालय टाउनहाल के गेट नम्बर एक से गेट नम्बर तीन तक मुख्य मार्ग पर पिछले करीब 38 साल से ठेले, ठिये और रेहडे आदि लगाकर लोग अपना रोजगार चला रहे हैं। यहां से करीब सौ परिवारों की रोजी रोटी चल रही है। पालिका ने इसे चाट बाजार का नाम दिया और यहां पर खानपान के लिए प्रत्येक रात में लोगों की भारी भीड़ जुटी नजर आती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में पालिका प्रशासन ने इस चाट बाजार को अतिक्रमण के नाम पर खत्म करने का नाम लिया और यहां पर सौन्दर्यकरण करने की योजना बनाई, इसी को लेकर अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह के निर्देश पर कर विभाग ने चाट बजार से ठियों को खत्म करने के लिए बेरिकेडिंग भी करा दी। तभी से चाट बाजार संघ के अध्यक्ष और सदस्य अपना रोजगार बचाने के लिए पालिका प्रशासन के खिलाफ बेमियादी धरना दे रहे हैं।

उनके धरने को शिवसेना, क्रांतिसेना, भीम आर्मी, आसपा और भाकियू अपना समर्थन व्यक्त कर चुके हैं। संगठनों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ पूरा मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को भाकियू अध्यक्ष राकेश टिकैत और जिलाध्यक्ष नवीन राठी अन्य पदाधिकारियों के साथ टाउनहाल पहुंचे और वेंडरों के साथ समर्थन जताते हुए उनके बीच ही धरने पर बैठ गये। इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा की सरकार में गरीबों की कोई भी सुध लेने वाला नहीं है। भाजपा के नेता और जनप्रतिनिधि अफसरशाही के आगे बेबस हैं। लेकिन ये अधिकारी कान खोलकर सुन लें कि यह जिला जनता का है, अधिकारियों का जिला नहीं, अधिकारियों को इनके पास आकर समाधान के लिए बात करना होगी। जहां तीन दशकों से जहां पर दुकान और ठेला लगता आ रहा है, वहीं पर यह बाजार लगाया जायेगा। टाउनहाल के पास जगह की कमी नहीं है। पालिका प्रशासन इनको रोजगार के अवसर से वंचित नहीं कर सकता है, ऐसा किया गया तो किसान टाउनहाल को ही नहीं चलने देंगे, क्योंकि किसान और मजदूर भाकियू के लिए एक ही परिवार है और भाकियू के परिवार के हितों पर कुठाराघात हम बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पालिका चेयरमैन संवेदनशील हैं, अच्छे परिवार से हैं, वो गरीबों की समस्या को समझें, हम पालिका की चेयरमैन से भी यह गुजारिश करते हैं कि वो अधिकारियों के आगे नतमस्तक होने के बजाये अपने विवेक से जनता के हितों को लेकर आगे आये और इनके बीच आकर इनको आश्वस्त करें कि इनके रोजी का साधन नहीं छीना जायेगा। वो एक जनप्रतिनिधि हैं। अधिकारियों के हाथों की कठपुतली बनकर काम नहीं करना चाहिए। भाजपा में अफसरशाही हावी हो रही है, लेकिन जनता के साथ हम खड़े हैं। ये लोग मेहनत कर अपना कारोबार चला रहे हैं और यहां से पालिका को सबसे बड़ा राजस्व मिल रहा है। ऐसे में पालिका गरीबों का अहित करने के साथ ही पालिका की आय के सबसे बड़े साधन को खत्म कर राजस्व हानि का अपराध भी कर रही है। इस दौरान चाट बाजार के वेंडर ईश कौशल, राजेन्द्र कुमार, चन्द्र किरण, सुलेमान, रजत सैनी आदि ने सभी का आभार जताया और अपनी समस्याओं को उनके सामने रखते हुए रोजगार बंद होने से पैदा हुई आर्थिक संकट की स्थिति को भी उनके सामने रखते हुए इसका जल्द समाधान कराने की मांग की है। ईश कौशल ने बताया कि पालिका जबरन यहां से हटाकर नई मंडी ओवरब्रिज के नीचे भेजने का दबाव बना रही हैं, वहां रोजगार नहीं चल पायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, स्कूल पर परिजनों का धरना

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कॉलेज में चोरी करने घुसा था चोर, सीसीटीवी ने दिया सुबूत और फिर….राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, स्कूल पर परिजनों का धरना

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  रमजान और होली पर पालिका प्रशासन सतर्क, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने अफसरों के कसे पेंचजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »