एक देश-एक चुनाव देश के लिए जरूरीः श्रीचंद

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे एक देश एक चुनाव जनसमर्थन अभियान के तहत मंगलवार को जनप्रतिनिधियों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री के एक देश एक चुनाव की पहल को देश हित में बताते हुए इसके लाभकारी प्रभाव को सभी के सम्मुख रखते हुए जनता के बीच जाकर इसका प्रचार करने के लिए प्रेरित किया गया।

भाजपा द्वारा आज मुज़फ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र की गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में एक देश एक चुनाव विषय पर जनप्रतिनिधि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य श्रीचंद शर्मा के साथ ही प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास विभाग के मंत्री कपिल देव अग्रवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने एक देश एक चुनाव विषय को लेकर जनप्रतिनिधियों के सम्मुख अपने विचार प्रकट किये। एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने एक देश-एक चुनाव की संकल्पना के विविध पक्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला और इसके संभावित लाभों की प्रभावशाली रूप से व्याख्या की।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद के जैन मंदिर में अक्षय तृतीया पर अभिषेक, शांतिधारा और भक्तामर विधान


मंत्री कपिल देव ने बताया कि एक देश एक चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों का उद्देश्य राष्ट्रीय महत्व के इस विचार पर समाज के प्रबु( नागरिकों, बु(िजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच सार्थक संवाद एवं विचार-विमर्श को प्रोत्साहित करना है, ताकि समाज में इसके लिए एक मजबूत समर्थन जुटाकर देश को सशक्त बनाने का काम किया जा सके। जनप्रतिनिधि गोष्ठी में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, सहकारी बैंक चेयरमैन ठा. रामनाथ सिंह, अभिषेक गुर्जर, सुशील त्यागी, सभासद रजत धीमान, विशाल गर्ग, अनिल वर्मा, अमित पटपटिया, प्रेमी छाबड़ा, सलेक चंद, प्रदीप कुमार, राजकुमार सि(ार्थ, पवन अरोरा सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षाविद, अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  दर्जनों गांव डूबे, खाने-पीने का संकट... अगले 48 घंटे अलर्ट

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डाक कांवड़ियों की भागमभाग में सभी व्यवस्था हुई धड़ामराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  प्रधानों की सरकार से दो टूक-समय पर चुनाव, नहीं तो कायम रखी जाये कुर्सी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  खतौली में महिला चिकित्सक का फर्जी क्लीनिक कराया सीलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »