देवबंद के जैन मंदिर में अक्षय तृतीया पर अभिषेक, शांतिधारा और भक्तामर विधान

देवबंद, 19 अप्रैल 2026। देवबंद के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी बाहरा में अक्षय तृतीया पर्व रविवार को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जैन समाज के लोगों ने इस अवसर पर भगवान आदिनाथ की आराधना करते हुए विशेष धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

जैन दर्शन में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ को राजा श्रेयांस ने इक्षु रस से आहार कराया था। तभी से यह पर्व दान और तप की परंपरा से जुड़ा माना जाता है।

इस पावन अवसर पर णमोकार महामंत्र जैन सभा (रजि.) देवबंद की ओर से मंदिर परिसर में सुबह भक्तामर विधान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान आदिनाथ के अभिषेक और शांतिधारा से हुई। शांतिधारा की बोली श्री अंकित कुमार अविरल जैन ने प्राप्त की।

इसे भी पढ़ें:  विकास को लेकर पूर्व विधायक विक्रम सैनी और भाजपा नेता अचिंत मित्तल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

इसके बाद भक्तामर विधान के मंडल पर पांच कलश स्थापित करने की बोलियां लगीं। यह बोलियां क्रम से श्रीमती सविता जैन, श्रीमती निलीमा जैन, श्रीमती नूतन जैन, श्रीमती ऊषा जैन और श्रीमती जूही जैन ने प्राप्त कीं। वहीं दीपक स्थापना की बोली श्रीमती अर्चना जैन ने ली। इसके बाद नित्य-नियम पूजा और भक्तामर विधान पूजा संपन्न कराई गई।

सभा के संस्थापक अंकित जैन ने बताया कि अक्षय तृतीया जैन धर्म में एक अत्यंत पवित्र और ऐतिहासिक दिवस है। यह दिन भगवान आदिनाथ के वर्षीतप के पारणे की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर संयम, साधना और मोक्ष मार्ग के प्रति समर्पण को याद करते हुए विशेष पूजा और विधान आयोजित किए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फैंसी लाइटों से जगमग होगा शहर का शिव चौक

सभा के अध्यक्ष अंकित जैन ने बताया कि भक्तामर स्तोत्र, आचार्य मानतुंग द्वारा रचित स्तुति है, जिसके 48 काव्यों के माध्यम से भगवान आदिनाथ की वंदना की जाती है। उन्होंने कहा कि यह विधान आध्यात्मिक उन्नति, मानसिक शांति और जीवन के क्लेशों को दूर करने की भावना से किया जाता है।

सभा के महामंत्री ऋषभ जैन ने कहा कि जैन धर्म के अनुसार भगवान आदिनाथ को 1 वर्ष, 1 महीना और 13 दिन बाद पहला आहार प्राप्त हुआ था। वैशाख शुक्ल तृतीया के दिन हस्तिनापुर में राजा श्रेयांस के हाथों उन्हें इक्षुरस का पारणा कराया गया था। इसी कारण अक्षय तृतीया का पर्व जैन समाज में विशेष श्रद्धा से मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में एसआईआर की समय सीमा 31 दिसंबर तक बढ़ी

सभा के कोषाध्यक्ष डॉ. पारस जैन ने बताया कि संस्था की ओर से रात्रि में भी श्री जी की आरती, भक्तामर अनुष्ठान और धार्मिक तंबोला का आयोजन किया जाएगा।

इस धार्मिक आयोजन में बाल ब्रह्मचारी अभय भैया जी, अजय जैन, श्रीचंद जैन, अश्वनी जैन, विकास जैन, नीरज जैन, पवित्र जैन, नमन जैन, सरिता जैन, सविता जैन, प्रदीप जैन, अर्चना जैन, उर्मिला जैन और मोना जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में केपिसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम संपन्नराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फ्रेट कॉरीडोर रेलवे लाइन पर मिला एमबीबीएस की छात्रा का शव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने मुजफ्फरनगर जिला कार्यकारिणी भंग की, संगठन में नई हलचलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »