वक्फ संपत्तियों पर भूमाफियाओं का कब्जाः सिसौदिया

मुजफ्फरनगर। केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर भाजपा ने एक बड़ा अभियान छेड़कर इसके लिए जनसमर्थन जुटाने का प्रयास शुरू किया है। इसी कड़ी में हर जनपद में भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच उतारकर वक्फ संपत्तियों को लेकर हो रहे खेल का पर्दाफाश करने के काम में जुट गई है। इसके लिए भाजपा द्वारा वक्फ सुधार जनजागरण अभियान-2025 के अंतर्गत गांधीनगर स्थित जिला कार्यालय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यशाला के उपरांत कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया ने भाजपा के वक्फ सुधार जनजागरण अभियान-2025 की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने वक्फ बिल में संशोधन किया है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि वक्फ की जमीन दान देने वाले व्यक्ति, संस्था को अपनी पहचान व दान की जा रही संपत्ति पर अपना मालिकाना हक बताना होगा, इसके साक्ष्य भी देने होंगे। इस अभियान में लोगों को केन्द्र सरकार द्वारा वक्फ संपत्तियों को लेकर लाये गये कानून के लिए जागरुक करने के लिए ही पाटी द्वारा देश भर में अभियान छेड़ा गया है। हर जिले में कार्यकर्ता वक्फ सुधार जन जागरण अभियान में जुटें, इसके लिए कार्यशाला हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  NAMO APP--सर्दी में सड़क पर निकले मंत्री कपिल देव, लोगों को डाउनलोड कराया नमो ऐप

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने कहा कि वक्फ एक दान है, जो वही व्यक्ति दे सकता है जिसका उस संपत्ति पर मालिकाना हक हो। लेकिन कुछ घोटालेबाजों एवं भू माफियाओं ने इसे धंधा बना लिया है। वक्फ संशोधन अधिनियम 1954, 1955 व 2013 में भी लाया गया था, तब कांग्रेस की सरकार देश में थीं। कांग्रेस ने 2013 में वक्फ संशोधन करके मुस्लिम समाज के संपन्न लोगों को इसमें असीमित अधिकार देकर जमीनों पर अवैध कब्जा कराया था। आज इसी घोटाले का पर्दाफाश करने और इन संपत्तियों से गरीब कल्याण की भावना को सार्थक करने के लिए ही वक्फ बिल में संशोधन करके भाजपा की सरकार ने अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस अभियान के तहत वक्फ सुधार व्यवस्था के लिए जन जागरण कर रही है, जिसके अंतर्गत सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस संशोधन अधिनियम के बारे में लोगों को बताएंगे। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन कानून पर विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि वक्फ संशोधन कानून का मकसद गरीब कल्याण के लिए है, क्योंकि ये संपत्ति दान करने वालों ने गरीबों के लिए ही दी है, लेकिन इसका आज बड़े पैमाने पर संपन्न लोग अपने स्वार्थ के लिए दुरूपयोग कर रहे हैं। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, सहकारी बैंक के चेयरमैन ठा. रामनाथ सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, शरद शर्मा, पवन अरोरा, संजय गर्ग, डॉ. पुरूषोत्तम, प्रवीण खेड़ा, पंकज माहेश्वरी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  डेढ़ माह पहले हुई शादी, ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाला

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  संजीव बालियान ने की यूपी के विभाजन की वकालतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भाजपा ने हिन्दुओं को हाशिये पर धकेलाः क्रांतिसेना

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अवैध होर्डिंग लगाने पर भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी, टीम भेजकर जब्त करायेजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »