भीम आर्मी जिलाध्यक्ष पर बाइक सवार युवकों ने किया हमला

मुजफ्फरनगर। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष पर शहर के बीच भोपा रोड ओवरब्रिज पर बाइक सवार दो युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनको अपमानित भी किया। मारपीट में घायल भीम आर्मी जिलाध्यक्ष ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों बाइक सवार युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नई मंडी थाना क्षेत्र के भरतिया कालोनी निवासी विकास कुमार पुत्र सुरेन्द्र ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि वो अपने एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर भोपा ओवरब्रिज से गुजर रहा था। जीवन प्रकाश हॉस्पिटल के पास बाइक संख्या यूपी 12 ए 3912 पर सवार दो युवकों, जो छात्र लग रहे थे, ने एक्टिवा में साइड मारने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने युवकों का विरोध किया तो दोनों ने विकास पर हमला कर दिया। आरोप है कि गाली गलौच और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते जान से मारने की धमकी दी। विकास ने कहा कि वो भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष हैं और समाज हित की लड़ाई लड़ते हैं तो इसी से रंजिश रखते हुए उन पर हमला किया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी हमलावर युवकों ध्रुव धीमान पुत्र अमित और प्रिंस रावत पुत्र अरविंद कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  दबंगों ने बर्बरता से मार डाला...सिर की 9 हड्डियां टूटीं...शरीर पर कई गहरे जख्म, मदद को चिल्लाता रहा नाबालिग

भीम आर्मी जिलाध्यक्ष के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज

भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास कुमार के खिलाफ भी नई मंडी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। विकास कुमार द्वारा बाइक सवार जिन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, उन्होंने पुलिस में शिकायत कर विकास कुमार के खिलाफ ही हमला कर घायल करने का केस कराया है। प्रिंस रावत पुत्र अरविंद रावत निवासी रामपुर चौराहा थाना छपार ने नई मंडी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 मई को वो बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त ध्रुव धीमान के साथ सरकूलर रोड स्थित चौ. छोटूराम डिग्री कॉलेज में पेपर देने के लिए आया था। पेपर खत्म होने के बाद दोपहर तीन बजे के बाद वो दोनों बाइक से भोपा रोड ओवरब्रिज से जा रहे थे। इसी बीच एक स्कूटी चालक लापरवाही से स्कूटी चलाते हुए आया और बाइक में टक्कर लगने से बाल बाल बची। वो कुछ आगे बढे ही थे कि स्कूटी चालक ने उनके पास आकर चाबी से हमला कर दिया। इसमें प्रिंस घायल हो गया। ध्रुव ने विरोध किया तो गाली गलौच की गई, मामले में पुलिस ने अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें:  एक पेड़ माँ के नाम, पर्यावरण से भावनात्मक जुड़ावः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  महाकुंभ में जायेंगे किसान, नौचंदी में अतिरिक्त कोच जोड़ने की मांगराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  दबंगों ने बर्बरता से मार डाला…सिर की 9 हड्डियां टूटीं…शरीर पर कई गहरे जख्म, मदद को चिल्लाता रहा नाबालिग

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ में पेस्टीसाइड की दुकान में लगी भीषण आग, मालिक का पुत्र झुलसाजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »