दबंगों ने बर्बरता से मार डाला…सिर की 9 हड्डियां टूटीं…शरीर पर कई गहरे जख्म, मदद को चिल्लाता रहा नाबालिग

कानपुर- कानपुर में बाइक छू जाने पर दबंगों की पिटाई में घायल नाबालिग की इलाज के दौरान मौत हो गई। नाबालिग के सिर में नौ जगह हड्डियां टूटी मिलीं। जबकि शरीर पर कई गहरे जख्म हैं। वो मदद के लिए चिल्लाता रहास लेकिन किसी ने मदद नहीं की। यूपी के कानपुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां कल्याणपुर के नानकारी क्षेत्र में बाइक छूने से नाराज दबंगों ने न सिर्फ किशोर की बेरहमी से पिटाई की थी, बल्कि उसका सिर कई बार दीवार पर पटका था। यह जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आई है। किशोर के सिर में नौ जगह हड्डियां टूटी हुई मिली हैं। उसके शरीर पर कई गहरे जख्म भी पाए गए हैं। उसकी हत्या बर्बरता से की गई थी। किशोर सुमित की मां मंजू ने बताया कि 24 अप्रैल को बेटा घर लौट रहा था। रास्ते में इलाके एक युवक से उसकी बाइक हल्की सी छू गई। इस पर आक्रोशित होकर युवक और उसके साथियों ने सुमित को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। वह मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। आरोपियों ने उसे इतनी बेरहमी से मारा कि वह बेदम होकर गिर गया। परिजनों ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को इसकी रिपोर्ट बेहद चौंकाने वाली आई। किशोर के सिर में नौ जगह हड्डियां टूटी मिली, जबकि 12 से अधिक जगह गंभीर चोटें पाई गईं। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि मामले को हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया गया था। अब इसे हत्या की धारा में बदल दिया गया है। मुख्य आरोपी गुड्डू को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बेटों और बहुओं से मिला अपमान बना जहर, पिता ने कर ली खुदकुशी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बेटों और बहुओं से मिला अपमान बना जहर, पिता ने कर ली खुदकुशीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सौतन के परिजनों ने की पति संग लौट रही महिला की हत्या

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-11.40 लाख से तैयार गौशाला मार्ग द्वार का हुआ लोकार्पणजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »