देवबंद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी की 16 बाइक बरामद।

देवबंद। उत्तर प्रदेश पुलिस अपराधियों पर काल बनकर टूट रही है। शुक्रवार की सुबह ही देवबंद में बदमाशों और पुलिस के बीच हुई आमने-सामने की फायरिंग हो गई । फायरिंग में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ में एक सिपाही को भी चोट आने की खबर है। पुलिस और बदमाशों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। घेराबंदी बंदी के बाद पुलिस ने मौके से दो बदमाशों को हिरासत में लिया है। गोली लगने से घायल हुआ बदमाशों की पहचान देवबंद निवासी सफान पुत्र आरिफ और शाहनवाज पुत्र हनीफ निवासी नेचलगढ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों ही बदमाश बाइक लूट समेत कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं। शुक्रवार को भी आरोपी बदमाश किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने जैसे ही बदमाशों की घेराबंदी की तो आरोपी बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा के लिए जवाबी फायरिंग शुरू की, जिसमें एक गोली आरोपी बदमाश सफान के दाहिने पैर में जा लगी। फायरिंग के दौरान एक बदमाश पास के ही खेत में घुस गया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी के बाद उसे भी हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश बाइक लूट समेत कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने 315 बोर के दो देशी तमंचे, कारतूस व चोरी और लूट की चोरी और लूट की 16 बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दोनों बदमाश शुक्रवार की सुबह स्कूटी द्वारा देवबंद क्षेत्र के बनेड़ा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे थे। पुलिस ने आरोपी बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिल्ली अग्निकांड के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सिपाही भर्ती परीक्षा दोबारा कराने की मांग लेकर सड़क पर उतरे युवाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिल्ली अग्निकांड के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन के आदेश पर निरीक्षण करने निकले तीन अफसरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »