ओपन जिम मामले में क्लीन चिट, नहीं मिली वित्तीय अनियमितता

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के अन्तर्गत वार्ड 21 में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना में बिना कार्य के भुगतान जारी कर दिये जाने के प्रकरण में जांच में पूरी तरह से क्लीन चिट दे गई है। प्रकरण में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता नहीं होने का जांच समिति ने दावा कर ईओ को रिपोर्ट भेज दी है। इसमें केवल कार्य स्थल बदलने की बात कही गई है। इस रिपोर्ट पर ईओ ने वार्ड 39 से जिम उपकरणों को उखड़वाकर वार्ड 21 में लगाये जाने के आदेश देने के साथ ही जेई और ठेकेदार को नोटिस जारी करते हुए बिना अनुमति के कार्य स्थल बदलने को लेकर जवाब तलब किया। इसके साथ ही इस प्रकरण का पटाक्षेप कर दिया गया हैै।

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना में नवविस्तारण क्षेत्रों के विकास के लिए पालिका के निर्माण विभाग द्वारा मार्च 2024 में 18 कार्य कराने के लिए टैण्डर निकाले थे, इसमें पांच स्थानों पर ओपन जिम स्थापित किये जाने थे, इनमें शहर के वार्ड 21 के तहत दक्षिणी रामपुरी में भी ओपन जिम लगवाना तय हुआ था। एक ओपन जिम के लिए निर्माण विभाग ने 6 लाख 79 हजार 810 का व्ययानुमान बनाया था। 07 अक्टूबर 2024 की बोर्ड बैठक में न्यूनतम दर देने वाली खालसा एक्सपोर्ट प्रा.लि. मेरठ के नाम टैण्डर स्वीकृत किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का शुभारंभ

इस प्रकरण में एक सभासद ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि वार्ड 21 में कोई भी ओपन जिम स्थापित नहीं कराया गया और बिना कार्य कराये ही निर्माण विभाग की संस्तुति पर ठेकेदार फर्म को 6 लाख 65 हजार 886 रुपये का भुगतान भी जारी कर दिया गया है। इसमें सभासद ने जांच की मांग की थी। कहा गया कि इसकी जानकारी मिलने पर निर्माण विभाग की ओर से गुपचुप तरीके से ही दक्षिणी रामपुरी में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में मिट्टी भराव कराते हुए ओपन जिम लगाने के लिए रातों रात कंक्रीट फाउण्डेशन बना दिये गये थे। खुलासा हुआ तो जेई कपिल कुमार ने बताया था कि वार्ड 21 में जगह नहीं मिलने के कारण वार्ड सभासद रजत धीमान की सहमति से यह ओपन जिम वार्ड 39 में फ्रेेंडस कालोनी के पार्क में स्थानांतरित करते हुए लगाया गया, इसमें कोई वित्तीय अनिमितता नहीं हुई, लेकिन इसके लिए बोर्ड या पालिका ईओ एवं चेयरमैन से किसी भी प्रकार की स्वीकृति नहीं ली गई थी।

इसे भी पढ़ें:  दस मार्च को शिव चौक से निकलेगी बाबा श्याम की निशान यात्रा

ओपन जिम प्रकरण में स्थलीय निरीक्षण करते पालिका जांच समिति के सदस्य

प्रकरण सामने आने पर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर एई जलकल सुनील कुमार और जेई निर्माण राजीव सोनकर से बुधवार को जांच कर तत्काल आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये थे। इसके साथ ही ईओ ने खुद भी दोनों स्थलों का निरीक्षण करते हुए जांच की। ईओ ने बताया कि जांच समिति ने अपनी आख्या उपलब्ध कराई है, जिसमें बताया गया कि वार्ड संख्या 21 में प्रस्तावित ओपन जिम कार्य को निकटतम वार्ड संख्या 39 में करीब 150 मीटर दूरी पर स्थापित कराया गया है, जिससे दोनों वार्डों की जनता लाभान्वित हो रही है। ओपन जिम का निर्माण होने के बाद ही ठेकेदार फर्म को भुगतान किया गया है, इसमें कोई वित्तीय अनियमितता नहीं की गयी है। जांच समिति ने पूरी तरह से क्लीनचिट दे दी है।

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि जांच समिति की रिपोर्ट आने के उपरांत वार्ड 39 में लगाये गये जिम के सभी उपकरणों को उखड़वाकर वार्ड 21 मेें निर्धारित स्थल पर लगवाने के निर्देश जेई निर्माण कपिल कुमार को दे दिये गये हैं। दो दिन में यह कार्य पूर्ण कराना है और इसके लिए होने वाले व्यय का वहन सम्बंधित ठेकेदार फर्म को ही उठाना होगा। पालिका कोई भुगतान नहीं करेगी। ईओ का कहना है कि यह प्रकरण केवल बिना अनुमति के स्थल परिवर्तन का है, वित्तीय अनियमितता नहीं हुई है, इसमें सुधार की संभावना को देखते हुए ही उपकरण हटाने के लिए कहा गया है। बिना कार्य हुए भुगतान करने के आरोप गलत पाये गये हैं। बिना अनुमति के स्थल परिवर्तन करने के मामले में जेई कपिल कुमार की लापरवाही सामने आई है। उन्होंने अपने स्तर से ही निर्णय लेकर स्थल परिवर्तन कराया है, जो गंभीर लापरवाही को प्रदर्शित करता है। इसके लिए जेई और ठेकेदार को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। सभी मामले से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को भी अवगत करा दिया गया है, जांच समिति की रिपोर्ट भी उनको भेजी जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  निकायों को दिवाली गिफ्ट-राज्य वित्त आयोग ने जारी की 15.40 करोड़ की राशि

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की पहली महिला अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह ने संभाला चार्जराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की पहली महिला अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह ने संभाला चार्ज

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  निकायों को दिवाली गिफ्ट-राज्य वित्त आयोग ने जारी की 15.40 करोड़ की राशिजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »