एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्या शिविर में 124 मरीज लाभान्वित

मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी जनपद मुजफ्फरनगर के सहयोग से विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में आँखों के निःशुल्क विराट चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें वरदान नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी की विशेषज्ञा नेत्र चिकित्सक डॉ. स्वाति अग्रवाल ;एमबीबीएस, एमएसद्ध के द्वारा रोगियों के नेत्रों का परीक्षण कर उनको उचित उपचार परामर्श के साथ ही निःशुल्क दवाई वितरित की गयी और मोतियाबिंद के मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन हुआ। शिविर में 124 रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में रविवार को विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अतिथियों, चिकित्सकों और उपचार परामर्श पाने के लिए आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि एम.जी. पब्लिक स्कूल में मासिक नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन माह के प्रत्येक चौथे रविवार को किया जा रहा है। इसमें सेवा और सुविधा को लगातार बेहतर बनाने का प्रयास हम लगातार कर रहे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक ने सीएम योगी से किसानों के लिए मांगी ‘बड़ी राहत’


रविवार को प्रातः 9.30 बजे से 12.30 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें वरदान नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी की टीम का हमें पूरा सहयोग मिला। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञा डॉ. स्वाति अग्रवाल ने अपनी पूरी टीम के साथ रोगियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हुए लाभान्वित करने के लिए सेवा प्रदान की और नेत्र रोगियों को उपचार परामर्श के साथ ही निःशुल्क दवाईयों का भी वितरण किया। बताया कि शिविर में 124 नेत्र रोगियों का परीक्षण करते हुए उपचार परामर्श दिया गया। इस दौरान जांच में मोतियाबिंद पाये जाने पर 32 नेत्र रोगियों का निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन किया गया है। विद्यालय में आगामी नेत्र चिकित्सा शिविर 29 जून, 2025 को सुबह 9.30 बजे से आयोजित किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  एफडीआर प्रकरण में जांच दल को पत्रावलियां उपलब्ध करायेगी पालिका

इस दौरान मुख्य रूप से एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल, वरिष्ठ सर्जन डॉ. एससी गुप्ता, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल, वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी के अध्यक्ष शिवचरन दास गर्ग, सचिव पवन गोयल, कोषाध्यक्ष भानु प्रताप अग्रवगाल, सीए अजय अग्रवाल, इंजी. अशोक अग्रवाल, प्रमोद त्यागी, अनिल वर्मा मौजूद रहे। शिविर आयोजन में नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल के साथ उनके सहयोगी के रूप में मयूर अग्रवाल, मोहिनी प्रजापति, पूजा, परवेज आलम, आकाश कुमार और डॉ. अजहर हुसैन सहित विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तहसील सदर में बैनामा हुआ महंगा, नए रेट लागू

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक ने सीएम योगी से किसानों के लिए मांगी ‘बड़ी राहत’राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  अलीगढ़ होली सुरक्षा व्यवस्था में नगर निगम की बड़ी तैयारी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बुलडोजर बाबा के राज में बदमाश बेखौफः सरकारी चकरोड पर कब्जा, वीडियो वायरलजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »