एमआईटूसी कर्मियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था ठप

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के साथ काम कर रही एमआईटूसी कंपनी के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहरी सफाई व्यवस्था बेपटरी नजर आ रही है। पहले बड़े वाहनों के कर्मियों ने कामबंद किया तो अब कई दिनों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम बंद है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में गाड़ियां निकाले जाने का दावा कंपनी कर रही है। कंपनी का कहना है कि पालिका से भुगतान नहीं मिलने के कारण वेतन की समस्या बनने से ही काम प्रभावित हो रहा है। कंपनी कर्मियों की हड़ताल के कारण पालिका को अपनी टीम उतारकर सफाई कराई जा रही है।

नगरपालिका परिषद् के साथ शहरी सफाई व्यवस्था और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए काम कर रही एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटी प्रा.लि. दिल्ली के कर्मचारी लगातार हड़ताल पर चल रहे हैं। 17 मई को कंपनी के सेकेन्ड्री जोन के वाहन चालकों ने हड़ताल करते हुए रुड़की रोड स्थित वाहन गैराज पर प्रदर्शन किया था। इसके बाद बीते शुक्रवार से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लगे कर्मचारियों के भी हड़ताल पर चले जाने के कारण सफाई कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। कर्मचारी वेतन नहीं दिये जाने के साथ ही अन्य देयकों को लेकर परेशान हैं और काम बंद कर हड़ताल पर चले गये हैं। इससे पालिका प्रशासन के सामने कई तरह की समस्या पैदा होने लगी है। शहर के कूड़ा डलावघरों पर भी कूड़ा समय से नहीं उठाया जा रहा है और वार्डों में गाड़ियां नहीं पहुंच पाने के कारण लोगों के घरों में भी कूड़ा करकट एकत्र हो जाने से परेशानी हो रही है। कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि अपै्रल माह का वेतन अभी तक नहीं दिया गया औ पीएफ सहित अन्य देयकों व समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  पालिका का कल्याण मण्डप देवी अहिल्याबाई को समर्पित किया जायेः अरविंद

एमआईटूसी के प्रोजेक्ट हैड ओम प्रकाश दूबे ने बताया कि पालिका द्वारा कंपनी को अनुबंध के अनुसार मासिक भुगतान 92 लाख रुपये नहीं दिये जाने से ही वित्तीय संकट गहराने से कर्मचारियों का वेतन रूका है। उनका कहना है कि पालिका ने मार्च से कंपनी को भुगतान नहीं किया है, कंपनी से अपने संसाधन से कर्मचारियों को वेतन देने के साथ ही पालिका में मासिक यूजर चार्ज के रूप में 28 लाख रुपये भी जमा कराये हैं। पालिका से लगातार भुगतान मांगा जा रहा है। दूबे ने कहा कि सेकेन्ड्री जोन के वाहन चालकों को अपै्रल माह का वेतन दिया जा चुका है। वो काम पर लौट आये हैं। प्राइमरी जोन में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के कर्मियों का वेतन अभी नहीं दिया गया है, इसके बावजूद कंपनी द्वारा लगातार गाड़ियों को निकलवाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  पालिका भूमि से हटा पूर्व सभासद का कब्जा, बनेगा अस्थाई स्कूल

पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश गोलियान ने बताया कि कंपनी के सेकेन्ड्री जोन के कर्मियों की हड़ताल के कारण पालिका स्तर से तीन दिनों तक अपनी टीम और वाहन लगाकर डलावघरों से कूड़ा निस्तारण कराया गया है। अब कंपनी की टीम काम कर रही है, वहीं डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कंपनी कर्मियों ने बंद कर दिया है। पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि वेतन नहीं मिलने के कारण एमआईटूसी कंपनी के कर्मचारियों ने बड़े और छोटे वाहनों को रोक दिया था, वार्ता के बाद सेकेन्ड्री जोन चलाया गया है, अभी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए कर्मचारी काम पर नहीं लौटे हैं। लगातार वार्ता की जा रही है। सोमवार को भी कंपनी और कर्मियों के साथ हड़ताल खुलवाने का प्रयास किया गया है। पालिका से कुछ भुगतान कराये जाने पर सहमति बनी है। कर्मियों से काम पर लौटने के लिए कहा गया है, लेकिन मंगलवार सुबह तक भी कर्मचारी हड़ताल पर कायम थे। इसके लिए कंपनी को नोटिस भी जारी किया जा रहा है। कंपनी से यूजर चार्ज का पूर्ण भुगतान भी मांगा गया है। 

इसे भी पढ़ें:  MI2C कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, थाने में प्रदर्शन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सपा सांसद ने पूछा-पंचायत चुनाव में क्या विदेशियों से वोट डलवाओगे डीएम साहब!राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सपा सांसद ने पूछा-पंचायत चुनाव में क्या विदेशियों से वोट डलवाओगे डीएम साहब!

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी अचिन त्यागी अवैध तमंचे सहित

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »