मंडलायुक्त ने कचहरी में किया नवीन सड़कों का लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के चैम्बर के आगे क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण कार्य कराये जाने के लिए गुरूवार को मंडलायुक्त अटल कुमार राय का अधिवक्ताओं ने अभिनंदन किया। इस दौरान मंडलायुक्त द्वारा नवीन सड़कों का लोकार्पण किया।

जिला बार संघ द्वारा सहारनपुर मंडल के आयुक्त अटल कुमार राय का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। फैंथम हॉल में अधिवक्ताओं ने मंडलायुक्त का स्वागत किया। इस दौरान बार ने कचहरी में सड़कों का निर्माण कराये जाने में दिये गये सहयोग को लेकर उनकी प्रशंसा की। कार्यक्रम के बाद मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने बार पदाधिकारियों के साथ मिलकर कचहरी में नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सीमा विस्तारित क्षेत्र के नागरिक काट रहे चक्कर

बताया गया कि एमडीए द्वारा कचहरी में कई सड़कों का निर्माण कराया गया है। जिला बार संघ पहुंचने से पहले मंडलायुक्त अटल कुमार राय मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर पहुंचे, यहां डीएम उमेश मिश्रा ने अन्य अधिकारियों के साथ उनकी अगुवाई करते हुए जिले में स्वागत किया। यहां से वो जिला बार संघ के सभागार में पहुंचे, जहां उनका स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से बार संघ अध्यक्ष ठाकुर कवर पाल सिंह, महासचिव चंद्रवीर निर्वाल, पूर्व अध्यक्ष अनिल जिंदल, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र मलिक सहित सैंकड़ो अधिवक्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अभिनंदन किया। 

इसे भी पढ़ें:  फुट पेट्रोलिंग से सुधारेंगे जिले का स्वास्थ्यः संजय वर्मा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तितावी शुगर मिल के प्रबंधक ने 100 लोगों के खिलाफ कराई एफआईआरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चला रहे तीन शातिर गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  दक्षिणी कृष्णापुरी से बस्ती में आई हाईटेंशन विद्युत लाइन हटेगीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »