देवबंद कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ा, लूट का सामान बरामद

देवबन्द कोतवाली पुलिस ने शातिर लूटेरो के साथ हुई मुठभेड के बाद एक घायल सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाईल फोन, नकदी, चोरी की मोटरसाईकिल व अवैध असलाह बरामद किया है।

देवबन्द कोतवाली इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सोनकर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सजवान के दिशा निर्देश पर सहारनपुर पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम और अपराधियों/वांछितों की धऱपकड के लिए लगातार सघन चैकिंग/गश्त की जा रही है। इसी क्रम में देवबंद कोतवाली इंस्पेक्टर मय टीम कासिमपुरा फाटक से आगे खडंजा नहर पुलिया पर चैकिग कर रहे थे। इसी दौरान खेडी आस्था की तरफ से एक मोटरसाईकिल आती दिखाई दी जिस पर दो व्यक्ति सवार थे जिन्हे संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया गया। इस पर मोटरसाईकिल सवार बदमाश मोटरसाईकिल को वापस मोडकर भागने लगे।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने किया मध्य प्रदेश के ग्लोबल स्किल पार्क का निरीक्षण

पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो हडबडाहट में बदमाशों की मोटरसाईकिल फिसलकर गिर गई। दोनों बदमाश मोटरसाईकिल छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर खेतो मे भागने लगे, पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को बाये पैर में गोली लगने से घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया गया। जबकि दूसरा बदमाश अन्धेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार बदमाश को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार बदमाश की पहचान बाबर पुत्र बदर निवासी मौहल्ला पक्का बाग देवबन्द और दूसरे गिरफ्तार बदमाश की पहचान फैसल पुत्र ईनाम निवासी मौहल्ला कायस्थवाडा देवबन्द के रूप में हुयी। घायल बदमाश को ईलाज हेतू अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे पर ट्रक में घुसी अर्टिगा, चार कपड़ा व्यापारियों की मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सड़क पर अपने हाथों से उठाया कूड़ा, दिया प्रेरक संदेश…देखें वीडियो!राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बाल ठाकरे ने हिंदुत्व की रक्षा को जीवन समर्पित कियाः ललित मोहन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना श्री कृष्ण जन्मोत्सवजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »