यूनियन बैंक बरला के मैनेजर से धक्का-मुक्की, हंगामा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के बरला स्थित यूनियन बैंक शाखा पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों के आक्रोश का आलम यह रहा कि भाकियू के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बैंक मैनेजर के साथ अभद्रता की और धक्का-मुक्की करते हुए उन्हें धरना स्थल के बीच में बैठा दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना छपार के प्रभारी निरीक्षक ने स्थिति को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शन कर रहे किसानों ने उन्हें भी धरना स्थल पर बैठा लिया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, किंतु किसानों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें:  दो वार्डों में ईओ ने किया औचक निरीक्षणक, नदारद मिले सफाई कर्मी

यूनियन बैंक, बरला शाखा पर सोमवार को भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि बैंक प्रबंधन किसानों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार करने के साथ ही कर्ज से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। किसानों को केसीसी को लेकर परेशान किया जा रहा है, उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान करने के बजाये उनका मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तंबाकू देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या

प्रदर्शन के दौरान भाकियू के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बैंक मैनेजर के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की करते हुए उन्हें धरना स्थल के बीच में बैठा दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना छपार के प्रभारी निरीक्षक ने जब प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, तो किसानों ने उन्हें भी धरने में बैठा दिया। इस दौरान बैंक शाखा मैनेजर के साथ पुलिस की मौजूदगी में ही धक्का मुक्की के प्रयास का वीडियो भी सामने आया है। धरने पर किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक बैंक प्रबंधन पर कार्रवाई नहीं की जाती और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा। 

इसे भी पढ़ें:  शहर की सफाई के लिए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी हुई सख्त

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शहर की सफाई के लिए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी हुई सख्तराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शहर की सफाई के लिए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी हुई सख्त

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सुरक्षा परखने आधी रात को सड़क पर उतरे एडीजी भानु भास्करजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »