MUZAFFARNAGAR-बारिश के बीच ही साफ कराये गये कूड़ा डलावघर

मुजफ्फरनगर। करीब एक सप्ताह से लड़खड़ाई शहर की सफाई व्यवस्था नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की सख्ती के बाद पटरी पर लौटती नजर आने लगी है। पालिका के साथ तीन साल के अनुबंध में सफाई व्यवस्था का कार्य शुरू करने वाली नई कंपनी जेएस एनवायरो सर्विसेज ने वाहन मिलने के बाद शहर के 55 में से 49 वार्डों में वाहन और टीम उतारकर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू कर दिया है तो वहीं 23 डलावघरों से कूड़ा निस्तारण का काम भी संभाल लिया है। बुधवार की रात बारिश के बीच ही कंपनी ने डलावघरों को कंपनी ने साफ कराया और कूड़ा प्लांट भिजवाया।

पालिका के साथ शहरी सफाई व्यवस्था के लिए काम कर रही एमआईटूसी ने 11 जून को अचानक ही काम बंद कर दिया था, जिससे शहरी सफाई व्यवस्था बिगड़ गई थी। इसको लेकर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने एमआईटूसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार को हटाने के लिए सख्त रवैया अख्तियार किया था। साथ ही नया अनुबंध करने वाली जेएस एनवायरो सर्विसेज को वाहन सौंपते हुए फील्ड में उतार दिया था।

इसे भी पढ़ें:  लापता किशोर हुजैफा की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

इसका सकारात्मक प्रभाव भी सफाई व्यवस्था पर नजर आने लगा है। जेएस एनवायरो ने अपनी टीम को उतारकर सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाना शुरू कर दिया है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नीतेश चौधरी ने बताया कि मंगलवार को पालिका की ओर से हमें वाहन उपलब्ध करा दिये गये थे। इसमें सेकेंड्री जोन में हमें करीब 30 वाहन मिले हैं। इनमें से 11 डम्फर और चार जेसीबी को फील्ड में उतारा है। बुधवार को करीब 45 डम्फर कूड़ा निस्तारित किया गया है। बताया कि पालिका की ओर से शहर के 23 डलावघरों से कूड़ा निस्तारित कराकर किदवईनगर एटूजेड रोड पर भिजवाया गया है।

कंपनी ने पालिका से कूड़ा ट्रांसफर सेंटर के लिए भूमि चिन्हित कर देने के लिए कहा है, जब तक भूमि नहीं मिलेगी डलावघर से कूड़ा सीधे प्लांट भेजा जायेगा। इसके साथ ही पालिका ने करीब 75 गारबेज टिपर वाहन उपलब्ध कराये हैं, इनके सहारे कंपनी ने 49 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया है। इन वाहनों में करीब 25 वाहन बिल्कुल चलने की स्थिति में नहीं है, वो हैंड ओवर नहीं किए हैं, उनकी रिपेयरिंग के लिए वो पालिका को ही छोड़े गये हैं। वाहन मिलने पर सभी 55 वार्डों में डोर टू डोर कार्य शुरू करा दिया जायेगा। बारिश में बुधवार की देर रात तक भी डलावघरों से कूड़ा उठवाया गया है। जहां कॉम्पेक्टर लगे हैं, वहां से भी डलावघर क्लियर कराये गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हर मंगल बाजार से 2.55 लाख कमायेगा प्रशासन

रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था होगी लागू, बनेंगे चार जोन

मुजफ्फरनगर शहर में अब डलावघरों से कूड़ा निस्तारण कराने के लिए पालिका प्रशासन के साथ मिलकर जेएस एनवायरो सर्विसेज के द्वारा रात्रिकालीन व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसके लिए कंपनी ने पूरा प्लान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के साथ शेयर किया है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नीतेश ने बताया कि 23 डलावघर में करीब पांच ऐसे हैं, जो बड़े है और वहां पर कूड़ा अधिक पहुंचता है। इनमें अस्पताल के पास लद्दावाला, नई मंडी में सब्जी मंडी गेट बड़े डलावघर हैं। यहां दिनभर कूड़ा पहुंचता है और सुबह बुरा हाल नजर आता है। ऐसे में कंपनी से डलावघरों से रात्रि में भी कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था के लिए पूरा प्लान बना लिया है। एक टीम रात्रि में इन डलावघरों से कूड़ा उठायेगी ताकि सुबह ये एरिया पूरी तरह से साफ नजर आये। इसके साथ ही कंपनी 55 वार्डों को चार जोन में विभाजित करने जा रही है। इसके लिए अभी सर्वे कराया जा रहा है और करीब एक माह में ये जोन निर्धारित कर दिये जायेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  सड़क पर थार सवार बारातियों का हुडदंग, वीडियो हुआ वायरल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  लापता किशोर हुजैफा की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आरडीएफ पकड़ाः भोपा रोड पर कचरे से भरे ट्रक रोके, सड़क पर दिया धरना

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कथा वाचक साध्वी विश्वेश्वरी ने भी बालाजी धाम से मोड़ा मुंहजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »