कांवड़ मार्ग पर रेत देखकर भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। सावन माह की कांवड़ यात्रा 2025 को शिव भक्तों के लिए अत्यधिक सुविधाजनक और यादगार बनाने के लिए नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने गुरूवर को लगातार दूसरे दिन कांवड़ मार्ग का वृहद औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को परखा और समस्याओं को समझते हुए उनके त्वरित और गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान बझेडी रोड पर हो रहे जलभराव में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क को सही करने के बजाये वहां पर रेत डाल देने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए ईओ को सड़क ठीक कराने के साथ ही पालिका द्वारा जल निकासी के लिए बनवाये जा रहे सीसी नाला का निर्माण समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

सावन मास की कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर नगर पालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप गुरूवार को सभासदों, भाजपा नेताओं और पालिका के अधिकारियों के साथ शिव चौक पहुंची और भगवान शिव का पूजन करने के बाद उन्होंने कांवड़ मार्ग पर की जा रही व्यवस्थाओं को परखने का काम किया। इस औचक निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा कच्ची सड़क डिवाईडर पर लगे पेड़-पौधों की छंटनी करने के लिए तत्काल ही मालियों को लगाकर कार्य शुरू कराया तो वहीं रास्ते में भ्रमण करते हुए सड़क और पथ प्रकाश की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों, दुकानदारों और सभासदों से भी कांवड़ मार्ग कच्ची सड़क पर कार्य की आवश्यकता और समस्याओं को समझने के लिए संवाद किया और पैदल भ्रमण करते हुए जहां पर भी गडढे या जलभराव मिला, उसके लिए तत्काल समाधान के निर्देश दिये।

इसे भी पढ़ें:  डॉ. अम्बेडकर का जीवन संघर्ष प्रेरणादायीः मीनाक्षी स्वरूप


उनके द्वारा बझेडी अंडरपास तक औचक निरीक्षण करते हुए कांवड़ यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व सभी तैयारियों को पूर्ण करने पर जोर दिया। बझेडी रोड पर हुए जलभराव के दौरान वहां पर बीच सड़क में ही रेत डाल दिये जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त कर जानकारी मांगी तो ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह द्वारा बताया गया कि लोक निर्माण विभाग ने सड़क के गडढे भरने और जलभराव रोकने के लिए ऐसा किया है, लेकिन रेत डाल दिये जाने से वहां पर धसन होने से आवागमन में हो रही परेशानी को देखकर उन्होंने निस्तारण के निर्देश दिये।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गोल मार्किट में प्याऊ निर्माण को लेकर तकरार, निर्माण रूका

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि इस बार कांवड़ यात्रा में शहर से गुजरने वाले शिव भक्तों को आवागमन में अत्याधिक सुलभ सुविधा प्रदान करने के लिए पालिका प्रतिब( है, इसके लिए लगातार निरीक्षण कर समस्याओं को समझा जा रहा है। 10 जून से पहले तक सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश सम्बंधित विभागों के अफसरों को दिये गये हैं। पालिका कांवड़ मार्ग पर सबसे बड़ा काम सीसी नाला निर्माण कराकर करा रही है। बझेडी अंडरपास से शहर की ओर सड़क के दोनों साइड 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत करीब 39 लाख रुपये की धनराशि इस पर खर्च की जा रही है। यह नाला 380 मीटर तक बनाया जायेगा। अभी एक साइड का निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया गया है, जो कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले पूर्ण होगा, इससे कांवड़ मार्ग पर जलभराव की समस्या समाप्त होगी। इसके अलावा अन्य कार्यों को भी समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये हैं। लापरवाही क्षम्य नहीं होगा। शिव भक्त अतिथि हैं और उनका नगरपालिका अतिथि देवो भवः की संस्कृति को चरितार्थ करते हुए नगर में स्वागत करने को तैयार है।

इसे भी पढ़ें:  शहर को स्वच्छ, सुरक्षित बनाने में जनसहयोग जरूरीः मीनाक्षी स्वरूप

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नई मंडी मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, कुसुमलता पाल, नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, योगेश मित्तल, देवेश कौशिक, अर्जुन प्रजापति, अनुज कुमार, अमित पाल, अमित पटपटिया, हिमांशु कौशिक, अमित शर्मा, भाजपा नेता पवन अरोरा, दिनेश पुंडीर, आदेश गौतम, शोभित गुप्ता, कपिल पाल, प्रमोद कुमार के साथ ही ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, जेई निर्माण कपिल कुमार व राजीव सोनकर, जेई जलकल जितेन्द्र कुमार सहित पालिका के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शहर को स्वच्छ, सुरक्षित बनाने में जनसहयोग जरूरीः मीनाक्षी स्वरूपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  आईटीआई सहारनपुर का मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया निरीक्षण

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कंपनी ने नहीं दिया वेतन, सफाई कर्मियों ने घेरा चेयरपर्सन का आवासजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »