पालिका चेयरपर्सन ने कूकड़ा में किया 24 लाख की ट्यूबवैल रिबोर का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के सीमा विस्तारित क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले वार्ड 17 कूकड़ा में पेयजलापूर्ति की समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने ट्यूबवैल के रिबोर कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने कई साल से बनी समस्या का समाधान होने पर उनका अभिनंदन किया। यहां पहुंची पालिका अध्यक्ष ने नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं और क्षेत्र की आवश्यकता को जानने का प्रयास किया और भरोसा दिया कि विस्तारित क्षेत्र के विकास के लिए वो प्रबितब( हैं और लगातार कार्य कराये जा रहे हैं।

मंगलवार को वार्ड संख्या 17 में राजवंश इंटर कॉलेज कूकड़ा के सामने नगर पालिका द्वारा पेयजल आपूर्ति के लिए ट्यूबवैल निर्माण कार्य के लिए यहां पर ग्राम पंचायत के पुराने और खराब ट्यूबवैल का रिबोर कार्य पास कराया गया था, जिसका शुभारंभ नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पालिका के विस्तारित क्षेत्र में मूलभूत सुविधा विकसित करने के लिए पालिका पूरी तरह से गंभीर और संवेदनशील है। यह ट्यूबवैल पालिका सीमा विस्तार से पूर्व कूकड़ा गांव की पंचायत के अधीन संचालित हो रहा था। इसको हैंड ओवर करने में देरी हुई। पालिका ने अपने स्वामित्व में आने के बाद यहां की पेयजलापूर्ति की समस्या को समझा, ट्यूबवैल का तकनीकी परीक्षण कराया गया तो ये खराब अवस्था में हमको मिला था।

इसे भी पढ़ें:  बजट अच्छा, पंजीकृत व्यापारियों को पेंशन लाभ भी दे सरकारः कृष्ण गोपाल


इसको तत्काल ही चलाने के निर्देश दिये गये। जलकल विभाग ने इसका स्टीमेट बनाकर दिया तो इसके रिबोर के लिए बोर्ड से स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि इस ट्यूबवैल से वार्ड संख्या 17 के अन्तर्गत कूकड़ा और इससे जुड़े दूसरे इलाकों के परिवारों को शु( पेयजल की आपूर्ति जल्द ही सुनिश्चित की जायेगी। इसके लिए 15वें वित्त आयोग में टाइड ग्रांट से प्राप्त धनराशि के तहत करीब 24 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। इसके शुरू होने से क्षेत्र की पेयजलापूर्ति की समस्या का समाधान हो पायेगा। यह कार्य क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो नागरिकों को बेहतर सुविधा व सुरक्षित आवागमन प्रदान करेगा। उन्होंने मौके पर पूजन करते हुए ट्यूबवैल रिबोर कार्य का शुभारंभ कराया और सहायक अभियंता जलकल सुनील कुमार तथा अवर अभियंता जलकल जितेन्द्र सैनी को मानक और गुणवत्ता के अनुसार कार्य समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर वार्ड सभासद प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, कूकड़ा मंडल अध्यक्ष भाजपा अमित शास्त्री, सुशील गोयल, मुकेश प्रधान, विपिन शर्मा, विपिन प्रजापति, लोकेश बंसल, विवेक मित्तल, नवीन गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के कार्य की सराहना की और आभार व्यक्त किया। 

इसे भी पढ़ें:  बेटे ने मां पर मरने तक बरसाई लोहे की रॉड, बचाने आया पिता तो उसका किया ऐसा हश्र

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बेटे ने मां पर मरने तक बरसाई लोहे की रॉड, बचाने आया पिता तो उसका किया ऐसा हश्रराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बेटे ने मां पर मरने तक बरसाई लोहे की रॉड, बचाने आया पिता तो उसका किया ऐसा हश्र

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भयंकर कोहरे के बीच सड़क हादसे, शुकतीर्थ से लौटते युवक की मौत, हाइवे पर भैंसा मराजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »