बेटे ने मां पर मरने तक बरसाई लोहे की रॉड, बचाने आया पिता तो उसका किया ऐसा हश्र

आगरा। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शराब के नशे में धुत बेटा हैवान बन गया। उसने मां की डंडे व सरिया से पीटकर हत्या कर दी। चीख-पुकार पर बचाने पहुंचे पिता पर भी हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए। इस बीच आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं घटना के पांच घंटे बाद आरोपी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना टूंडला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद की है। गांव के अजय पाल मजदूरी करते हैं। चार बेटे हैं। बड़ा राकेश नशे का आदी है। शनिवार रात 11ः30 बजे के करीब राकेश शराब पीकर घर पहुंचा। शराब पीकर आने पर मां ने उसे टोक दिया।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव के आवास पर पहुंची मिथलेश पाल, मिली जीत की अग्रिम बधाई

इसी बात को लेकर उसका मां सुशीला देवी ;60द्ध से विवाद हो गया। नशे में धुत राकेश ने लाठी-डंडों से मां पर हमला बोल दिया। वह खुद को बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रहीं। हैवान बने बेटे को उन पर तरस नहीं आया। उसने मां को पीट-पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान बचाने आए पिता अजय पाल पर भी हमला कर घायल कर दिया। रात 12 बजे घायल पति-पत्नी थाने पहुंचे। पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराते हुए घर भेज दिया था। सुबह 10 बजे के करीब बेटे की पिटाई से गंभीर घायल सुशीला देवी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग व पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा व सीओ अनिवेश कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने आरोपी पुत्र राकेश के विरु( गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दबिश देते हुए आरोपी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। -प्रमोद पंवार, थाना प्रभारी टूंडला

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चुनाव कार्यालय पहुंचे एसएसपी ने अफसरों संग की समीक्षा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चुनाव कार्यालय पहुंचे एसएसपी ने अफसरों संग की समीक्षाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  होली से पहले चेयरपर्सन मीनाक्षी ने दी विकास की सौगात, 15वें वित्त के कार्य शुरू

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव के आवास पर पहुंची मिथलेश पाल, मिली जीत की अग्रिम बधाईजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »