व्यापारी नेता संजय मित्तल समेत नौ के खिलाफ एफआईआर

मुजफ्फरनगर। तरुण संगीत केन्द्र से जुड़े कुच्छल परिवार ने व्यापारी नेता संजय मित्तल समेत नौ लोगों पर धोखाधड़ी कर शादी कराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर नई मंडी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पटेलनगर निवासी अनुकूल कुच्छल द्वारा कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, व्यापारी नेता संजय मित्तल ने साजिश के तहत उसकी शादी हरिशंकर शर्मा की बेटी तनु शर्मा से करवाई। शादी के बाद तनु ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया और चिकित्सीय परीक्षण कराने से भी मना कर दिया। अनुकूल कुच्छल ने आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत ही उसकी शादी एक थर्ड जेंडर से करा दी गई, जिसकी पहली शादी भी टूट चुकी थी।

इसे भी पढ़ें:  महिला से दुष्कर्म और उत्पीड़न के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

इसके पश्चात तनु ने महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया। अनुकूल कुच्छल ने यह भी आरोप लगाया कि संजय मित्तल के बुलावे पर जब वह अपने भाई अनुरूप कुच्छल के साथ गुड़ मंडी गया तो वहां बंधक बनाकर मारपीट की गई। संजय मित्तल, तनु शर्मा, हरिशंकर शर्मा, मधु शर्मा, कोमल शर्मा, लवि शर्मा, गणेश कश्यप, ओमकार कश्यप और दो-तीन अज्ञात व्यक्तियों पर धोखाधड़ी, मारपीट और जेवर-नकदी हड़पने की मंशा से साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  हाथों में तिरंगा लिए सड़कों पर उतरे एसएसपी, उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

कोर्ट ने कुच्छल परिवार के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था, जिसके अनुपालन में नई मंडी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में संजय मित्तल ने सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि मामला उनके रिश्तेदार की बेटी से जुड़ा है, इसलिए उन्होंने सामाजिक स्तर पर समझौते की कोशिश जरूर की थी, लेकिन पूरे मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वे जल्द ही पुलिस के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने मण्डल अध्यक्षों को जारी की चिट्ठी, मांगे पदाधिकारियों के आधार कार्ड

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  महिला से दुष्कर्म और उत्पीड़न के मामले में एक आरोपी गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  हाथों में तिरंगा लिए सड़कों पर उतरे एसएसपी, उमड़ा देशभक्ति का सैलाबजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »