MUZAFFARNAGAR-पत्नी पीड़ित युवक ने सरकार से मांगी मौत

मुजफ्फरनगर। गांधी नगर निवासी एक युवक सुमित सैनी ने सोमवार को मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर आत्महत्या की अनुमति मांगी। हाथ में पोस्टर-बैनर लेकर आए युवक ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है।

सुमित का कहना है कि वह अपनी पत्नी से मानसिक रूप से इतना परेशान हो चुका है कि अब जीवन समाप्त करने की इजाजत चाहता है। युवक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पिंकी लगातार उसे प्रताड़ित करती है, जिससे वह मानसिक रूप से टूट चुका है और अब जीवन जीने की इच्छा नहीं बची है। कलेक्ट्रेट परिसर में हाथ में बैनर लिए खड़े सुमित के पोस्टर पर लिखा था कि मैं गरीब हूं। अपनी पत्नी पिंकी से परेशान हूं। आपसे इच्छा मृत्यु की मांग करता हूं।

इसे भी पढ़ें:  लापरवाही बरतने पर चेयरपर्सन मीनाक्षी ने सफाई नायक को हटाया

इस घटनाक्रम ने कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों का ध्यान खींचा। सुरक्षा कर्मियों ने सुमित को समझाने का प्रयास किया और उसे अधिकारियों के पास ले जाया गया। सुमित ने अधिकारियों को बताया कि उसने राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री कार्यालय को भी अपनी व्यथा लिखकर भेजी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं मिला है। सुमित के अनुसार, उसकी पत्नी घरेलू विवादों को लेकर उसे आए दिन प्रताड़ित करती है। मामले में स्थानीय थाने में भी कई बार शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर कोई सार्थक कार्यवाही नहीं हुई। पत्नी से उसको खतरा बना हुआ है और उसके साथ कोई भी अनहोनी घटना घटित हो सकती है। इस मामले को लेकर प्रशासन ने संज्ञान लिया है और युवक की शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, युवक की मानसिक स्थिति और पारिवारिक पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल ने रोशन की गरीबों की दीपावलीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  ओलंपिक पदक विजेता मुजफ्फरनगर की बेटी प्रीति का स्वप्निल स्वागत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  PALIKA-रिकॉर्ड रूम में मनमानी का आलम, चेयरपर्सन ने पकड़ा बाहरी कर्मचारीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »