लापरवाही बरतने पर चेयरपर्सन मीनाक्षी ने सफाई नायक को हटाया

मुजफ्फरनगर। नगर में सफाई व्यवस्था को सुचारू और सुदृढ़ बनाने के लिए कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति जिम्मेदार और जवाबदेह बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को भी पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप पालिका के अफसरों और सभासदों के साथ शहर के दो वार्डों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भारी खामी पाये जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यवाही सफाई नायक को उनके मूल पद सफाई कर्मी पर भेजने के साथ ही वेतन रोकने के निर्देश दिये और नदारद मिले दो सफाई कर्मचारियों का भी वेतन काटने के लिए कहा गया।

शहर के वार्डों में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा वार्डों के औचक निरीक्षण का अभियान शुरू किया गया है। वो लगातार प्रतिदिन सुबह पालिका अफसरों व सभासदों को साथ लेकर निरीक्षण पर निकल रही हैं। इस दौरान मिल रही लापरवाही को लेकर वो कार्यवाही भी कर रही हैं। बुधवार को मीनाक्षी स्वरूप शहर के वार्ड 23 और वार्ड 39 कच्ची सड़क क्षेत्र में औचक निरीक्षण पर निकलीं। वार्ड 23 में पहुंचने के बाद उन्होंने सफाई नायक और कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली तो सभासद अमित पाल ने बताया कि यहां पर सफाई कर्मचारी जरूरत से काफी कम हैं। लिस्ट निकलवाई तो पता चला कि यहां पर 12 कर्मचारी तैनात हैं, लेकिन आते केवल 8 ही हैं, जिनमें चार महिलाएं हैं। मौके पर दो कर्मचारी अनीता पत्नी राजकुमार और अविनाश नदारद पाये गये। जबकि दूसरे वार्ड में तैनात कर्मचारी यहां पर कार्यरत मिला। वहीं एक महिला कर्मचारी गीता पत्नी नीटू भी मिली, जोकि अनीता के एवज में यहां कार्य कर रही थी। सफाई कर्मचारियों के बारे में सफाई नायक विरेन्द्र सिंह संतोष जनक उत्तर नहीं दे पाये तो इसके गंभीर अनियमितता और लापरवाही मानते हुए पालिकाध्यक्ष ने कड़ी नारजागी जताई और उनको मूल पद सफाई कर्मचारी पर ही भेजने और वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही अनीता और अविनाश का भी एक दिन का वेतन काटने के लिए कहा गया है। वार्ड 39 में निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मचारी और सफाई नायक समय से उपस्थित मिले और सफाई कार्य के प्रति यहां के सभासद रविकांत शर्मा व लोगों ने संतोष जाहिर किया।

पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यह औचक निरीक्षण निरंतर जारी रहेगा। ड्यूटी के प्रति सभी को जिम्मेदारी निभानी होगी। लापरवाही हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज कम्पनी बाग का भी निरीक्षण कर वहां पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि चेयरपर्सन के निर्देश पर वार्ड 23 के कार्यवाही सफाई नायक विरेन्द्र कुमार को मूल पद पर भेज दिया गया है। उनकी ड्यूटी सफाई कर्मचारी के रूप में चारों रैन बसेरों में सफाई व्यवस्था के लिए लगाई गई है। वेतन पर रोक लगाने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कहा गया है। पालिका की नियमित कर्मचारी अनीता द्वारा अपने स्थान पर दूसरी महिला को लगाने के लिए स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सभासद कुसुमलता पाल, मनोज वर्मा, मोहित मलिक, रविकांत शर्मा, अमित पाल, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  ईवीएम के सहारे ही जीत रही भाजपाः शमशुदीन राइन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  संजीव बालियान ने की यूपी के विभाजन की वकालतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  ईवीएम के सहारे ही जीत रही भाजपाः शमशुदीन राइन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR–किसान दिवस में किसान नेताओं का हंगामाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »