अपूर्वा ने संभाला बुढ़ाना में चार्ज, लखनऊ से प्रवीण द्विवेदी आये

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को शासन ने 21 पीसीएस अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। तबादलों की इस सूची में हापुड़, मुजफ्फरनगर, कौशांबी, गाजीपुर, सुल्तानपुर और फतेहपुर जैसे जिलों के उपजिलाधिकारी बदले गए हैं, वहीं कुछ अधिकारियों को विभागीय दायित्व भी सौंपे गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  छपार में पशु चोर से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल

शासन द्वारा पीसीएस अधिकारियों के तबादलों की कड़ी में यहां पर कई वर्ष से कार्यरत एसडीएम मोनालिसा जौहरी को बहराइच में नवीन तैनाती दी गई है। जबकि राजस्व परिषद लखनऊ से सम्बद्ध प्रवीण कुमार द्विवेदी को डिप्टी कलक्टर के पद पर मुजफ्फरनगर में भेजा गया है। प्रवीण द्विवेदी मूल रूप से फतेहपुर जनपद के निवासी और 2022 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। अकादमी प्रशिक्षण पूर्ण कर 23 मार्च 2023 को वो ओरैया जनपद में डिप्टी कलक्टर बनाये गये। लगभग एक साल बाद मार्च 2024 में उनको प्रतापगढ़ में तैनात किया गया और इसके बाद नवम्बर 2024 में प्रवीण कुमार लखनऊ में डिप्टी कलक्टर के पद पर कार्यरत रहे। जून 2025 में उनको राजस्व परिषद् लखनऊ से सम्बद्ध कर दिया गया। अब उनको मुजफ्फरनगर में डिप्टी कलक्टर बनाकर भेजा गया है। वहीं बुढ़ाना एसडीएम मोनालिसा जौहरी का गैर जनपद तबादला होने के कारण अपर उप जिलाधिकारी मुख्यालय अपूर्वा यादव को डीएम उमेश मिश्रा ने बुढ़ाना एसडीएम बनाया, मंगलवार को अपूर्वा ने बुढ़ाना तहसील पहुंचकर चार्ज संभाल लिया है। 

इसे भी पढ़ें:  जानसठ रोड पर सड़क हादसे में दो लोग घायल, एक की मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भाजपा सरकार में साकार हुआ मुजफ्फरनगर के गरीबों का अपने घर का सपनाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भाजपा सरकार में साकार हुआ मुजफ्फरनगर के गरीबों का अपने घर का सपना

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बागपत खाप पंचायत फैसला: स्मार्टफोन और हाफ पैंट पर बैन, मैरिज होम शादी पर रोकजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »