डिंपल यादव पर टिप्पणी भारी पड़ी, मौलाना साजिद रशीदी नोएडा में हुए हमले का शिकार

नोएडा: समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव पर की गई टिप्पणी के बाद ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (AIIA) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी मंगलवार को नोएडा के सेक्टर-126 स्थित एक न्यूज़ चैनल के लाइव डिबेट में शामिल हुए। डिबेट पूरा होते ही कुछ लोगों ने मौलाना पर अचानक हमला कर दिया और उन पर कई थप्पड़ जड़ दिए।

इसे भी पढ़ें:  शादी समारोह में एक युवक ने नर्तकी पर चलाई गोली, दूल्हे के चचेरे भाई को लगी

बताया जा रहा है कि मौलाना ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई, और चैनल स्टाफ व सुरक्षा कर्मियों की मदद से उन्हें हमलावरों से छुड़ाया गया।


हमले को लेकर मौलाना साजिद ने दो सपा कार्यकर्ताओं – कुलदीप भाटी और मोहित नागर – पर गंभीर आरोप लगाए हैं और सेक्टर-126 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस फिलहाल मामले की जाँच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें:  कान तक पहुंचा काम--बेटी प्रीति सिंह की सफलता से परिवार हुआ गदगद


दरअसल, यह पूरा मामला कुछ दिन पहले की एक टिप्पणी से जुड़ा है। 22 जुलाई को सपा सांसद डिंपल यादव अपने पति अखिलेश यादव के साथ दिल्ली की एक मस्जिद गई थीं, जहां पार्टी की बैठक हुई थी। उसी दिन मौलाना रशीदी ने एक टीवी डिबेट में डिंपल यादव के पहनावे को लेकर टिप्पणी की थी, जिससे सपा कार्यकर्ताओं में भारी नाराज़गी फैल गई थी।

इसे भी पढ़ें:  वायनाड भूस्खलन पर केंद्र सरकार को घेरा


इस मामले में मौलाना के खिलाफ लखनऊ में केस दर्ज हो चुका है और प्रदेश के अन्य जिलों में भी शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। साथ ही, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने मौलाना को नोटिस जारी किया है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  चलती ट्रेन से गिरे कई यात्री, चार लोगों की मौतों की आशंका, छह अन्य घायलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  हैक हुआ सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  हर भोजनालय और फास्ट फूड कॉर्नर व रेहड़ी पर लगेगी मालिक की आईडीजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »