कान तक पहुंचा काम–बेटी प्रीति सिंह की सफलता से परिवार हुआ गदगद

मुजफ्फरनगर। बच्चों की हर छोटी से छोटी सफलता अभिभावकों के लिए बड़ी खुशी का अवसर प्रदान करती है। ऐसा ही मामला कृषि उत्पादन मंडी समिति मुजफ्फरनगर में सचिव के रूप में कार्यरत रहे रिटायर्ड नरेन्द्र सिंह के परिवार मं भी बना हुआ है। उनकी बेटी प्रीति सिंह पारीक की बनी कोटा ज़री साड़ी की चमक फ्रांस में फैली है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में मास्टकार्ड एमीओ राजा राजमन्नार की पत्नी ज्योति ने जब प्रीति सिंह द्वारा तैयार की गई कोटा ज़री साड़ी पहनकर रेड कार्पेट पर चहल कदमी की तो पूरे भारत का मान बढ़ा।

कोटा डोरिया की अंतरराष्ट्रीय ख्याति के बाद कोटा ज़री साड़ी ने भी कोटा का नाम विश्व पटल पर ला दिया है। कोटा की प्रीति सिंह पारीक की बनी ज़री साड़ी की चमक फ्रांस में फैली है। फ्रांस में आयोजित कान्स फिल्म फेस्टिवल में मास्टकार्ड एमीओ राजा राजमन्नार की पत्नी ज्योति ने कोटा ज़री साड़ी पहनकर रेड कार्पेट पर कोटा की ज़री साड़ी की चमक को बढ़ाया है। प्रीति सिंह पारीक ने बताया कि यह प्रथम बार है जब कोटा की ज़री साड़ी को फिल्म फेस्टिवल या अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में पहना गया है। इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। कोटा की पारंपरिक ज़री साड़ी इस फेस्टिवल में आकर्षण का केंद्र बनी। इन साड़ियों की खूबसूरती और उन पर किया गया कारीगारी का कमाल सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। कोटा की ज़री साड़ी अपने आप में एक कला हैं।

इन साड़ियों पर किया गया जरदोजी काम इतना सूक्ष्म और सुंदर है कि देखने वाले को मोहित कर देता है। उन्होने बताया कि इससे पूर्व महारानी राधिका राजे गायकवाड़ व महारानी अम्बिका राजे, बोट के संस्थापक अमन गुप्ता की पत्नी प्रिया गुप्ता सहित कई हस्तियां अपनी शोभा कोटा जरी साडी से बढ़ा चुकी है। प्रीति ने कहा कि कोटा जरजोदी अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिलने से भारतीय वस्त्रों की यात्रा के लिए उपलब्धि मील का पत्थर साबित होगी। हैंडक्राफ्टेड वीमेन लग्जरी क्लोथिंग ब्रांड, सोंचिरैया की स्थापना वर्ष 2017 में की गई थी। वर्ष 2020 में कैथून के विशेषज्ञ शिल्पकारों के मुलाकात के बाद उन्होंने जरदोजी की कला को पुनरु(ार करने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट शुरू किया। पारंपरिक बुनाई, शिल्प कौशल और रचनात्मक कला से बनी ज़री साडी कैथून के शिल्पकारों का विशेष हुनर है। जरदोजी की साड़ी को बनाने में 3 माह से भी अधिक का समय लगता है। कैथून के कुशल कारीगर इस कार्य मे सदियों से लगे हुए है। प्रीति ने कहा कि इस फेस्टिवल में कोटा की ज़री साड़ियों ने भारतीय संस्कृति को नई पहचान दी है। इन साड़ियों ने दुनिया को दिखाया कि भारतीय कला और संस्कृति कितनी समृ( और सुंदर है।

इसे भी पढ़ें:  पीएम नरेंद्र मोदी काशी में: बेटियों के सिंदूर की रक्षा का वचन पूरा, ऑपरेशन सिंदूर की बड़ी सफलता और 2,200 करोड़ के 52 प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ

ज़री साड़ी एक प्रकार की परंपरागत बुनाई शैली है, जिसमें सोने और चांदी के तारों से डिजाइन बुने जाते हैं। जरदोजी में जरी के धागों से हाथ से डिजाइन बुने जाते हैं। यह एक धीमी और कठिन प्रक्रिया है जिसमें बहुत कौशल और धैर्य की आवश्यकता होती है। जरी कोटा एक शानदार कपड़ा होता है, जो शु( रेशम और सूती धागों को शु( सोने और चांदी के ज़री धागे के साथ मिलाकर बनाया जाता है । जरदोजी साड़ियों में आमतौर पर फूलों, पत्तियों, पेड़ों आदि के प्राकृतिक मोटिफ बुने होते हैं। इनमें जटिल बेलनुमा और जालीदार डिजाइन भी शामिल किए जाते हैं। प्राचीन परंपराओं के प्रति सचेत रहते हुए,बुनकर शु( सोने और चांदी की ज़री का उपयोग करते हैं। इसकी बुनावट बहुत नाजुक होती है। इन साड़ियों की बारीक कढ़ाई और जटिल डिजाइनें उन्हें अनूठा आकर्षण प्रदान करती हैं।

इसे भी पढ़ें:  अखिलेश यादव का लोकसभा में सवाल: नींबू-मिर्च से पूजे गए ‘एयरक्राफ्ट’ कितने उड़े?

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पीएम नरेंद्र मोदी काशी में: बेटियों के सिंदूर की रक्षा का वचन पूरा, ऑपरेशन सिंदूर की बड़ी सफलता और 2,200 करोड़ के 52 प्रोजेक्ट्स का शुभारंभराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  यूनियन कार्बाइड का 337-टन जहरीला कचरा 40 साल बाद हटा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कारगिल विजय दिवस 2025: वीरों के शौर्य को नमन, मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान की अमर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »