महिला से अभद्रता पर भाकियू ने बिजली घर घेरा

मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित स्टेडियम बिजली घर पर शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक महिला उपभोक्ता ने बिजली का बिल जमा करने के दौरान कर्मचारी द्वारा की गई अभद्र भाषा और दुर्व्यवहार की शिकायत की। महिला के साथ अमर्यादित व्यवहार की जानकारी मिलते ही भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) सक्रिय हो गई और देर शाम सैंकड़ों लोगों ने बिजली घर का घेराव करते हुए धरना शुरू कर दिया। देर रात में आरोपी कर्मचारी ने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी, तब प्रदर्शन समाप्त हुआ।

स्टेडियम बिजली घर पर एक महिला अपना बिजली का बिल जमा कराने के लिए पहुंची थी, यहां पर बिल को लेकर जब महिला ने अपनी समस्या को रखा तो वहां तैनात एसएसओ ने महिला के साथ अभद्रता की और अपमानित किया। महिला वहां से लौट गई। इसकी जानकारी मिलने पर देर शाम जिला अध्यक्ष अक्षय त्यागी एवं प्रदेश प्रभारी अंकित चौधरी के आदेश पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने बिजली घर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो रात करीब 11 बजे तक जारी रहा।

इसे भी पढ़ें:  बड़ा फैसलाः भारतीय किसान यूनियन ने की चार जिलों की इकाइयाँ भंग

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन हरकत में आया। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों ने धरनास्थल पर आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी उपभोक्ता के साथ कोई अभद्रता या दुर्व्यवहार नहीं किया जाएगा। जिला अध्यक्ष अक्षय त्यागी के निर्देश पर अधिकारियों की माफी और लिखित आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। धरने में प्रमुख रूप से मौजूद रहेरू आशिक चौधरी, जावेद खान, दिलशाद अंसारी, गुलफाम अंसारी, इमरान राणा, रिजवान राणा, अरशद खान, यूनुस प्रधान, गुफरान अंसारी, सलीम कुरैशी, मटरू कुरैशी, सावेज खान, जमशेद अब्बासी, शेरखान राणा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रिश्वतकांड में फंसे दरोगा देवपाल सिंह संस्पेंड

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को चकमा देकर फरार हुआ फर्जी डाक्टरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सिपाही अनुज ने घर पर की वीडियो कॉल और फिर कनपटी पर मार ली गोली…

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को चकमा देकर फरार हुआ फर्जी डाक्टरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »