बड़ा फैसलाः भारतीय किसान यूनियन ने की चार जिलों की इकाइयाँ भंग

राज्य समन्वय समिति की अनुशंसा पर शीर्ष नेतृत्व ने लिया निर्णय, चारों जिलों के जिलाध्यक्ष भी किए पदमुक्त

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाते हुए देवीपाटन मंडल के चार जिलों की जिला इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। राज्य समन्वय समिति की संस्तुति के बाद शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिए गए इस निर्णय से संगठन में व्यापक पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
भारतीय किसान यूनियन के केन्द्रीय कार्यालय से शनिवार को जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय किसान यूनियन ने उत्तर प्रदेश की राज्य समन्वय समिति (कोर्डिनेशन कमेटी) के निर्णय के आधार पर देवीपाटन मंडल के चार जनपदोंकृबहराईच, गोण्डा, बलरामपुर और श्रावस्तीकृकी जिला इकाइयों को भंग कर दिया है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। शीर्ष नेतृत्व की ओर से स्पष्ट किया गया है कि चारों जिलों में जिला संगठन के अध्यक्षों को भी उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। यह कदम संगठनात्मक सक्रियता और अनुशासन को और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पैगंबर की शान में गुस्ताखी पर भड़की जमीयत उलमा

जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य समन्वय समिति की अनुशंसा के बाद शीर्ष नेतृत्व ने व्यापक विचार-विमर्श कर यह निर्णय लिया। संगठन का मानना है कि वर्तमान परिस्थितियों में संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा और पुनर्संरचना आवश्यक थी। अब इन चारों जनपदों में संगठन की जिम्मेदारी राज्य एवं क्षेत्रीय कार्यकारिणी संभालेगी। यह कार्यकारिणी न केवल संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी करेगी, बल्कि यूनियन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और उनके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी भी निभाएगी।
इस आदेश के साथ शीर्ष नेतृत्व ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगामी कार्यक्रमों की योजना तथा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के लिए राज्य एवं क्षेत्रीय कार्यकारिणी अगले आदेश तक संबंधित जिलों में कार्य करती रहेगी। शीर्ष नेतृत्व द्वारा इन चारों जिलों में शीघ्र ही नई इकाइयों का गठन किया जायेगा। इस निर्णय को संगठन के भीतर व्यापक पुनर्गठन की प्रक्रिया की शुरुआत माना जा रहा है। यूनियन के जानकारों का मानना है कि यह कदम आगामी आंदोलनों और कार्यक्रमों को अधिक संगठित और प्रभावी बनाने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:  जिनशासन प्रभावना संघ खतौली को हुए एक वर्ष पूर्ण, आचार्य भारत भूषण जी से लिया आशीर्वाद

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पालिका में हड़तालः दूसरे दिन भी काम बंद, आउटसोर्स कर्मी काम पर लौटेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कूड़े के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, एमआरफ सेंटर कराया बंद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सपा प्रमुख अखिलेश यादव 8 अक्टूबर को आज़म ख़ान से करेंगे मुलाक़ात, रैली से पहले सियासी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »