अमित शाह देश की सुरक्षा और संप्रभुता के अभेद्य रक्षकः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। लालकृष्ण आडवाणी के सबसे लम्बे समय तक गृह मंत्री रहने के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर नया कीर्तिमान स्थापित करने वाले अमित शाह को बधाईयों का दौर बना हुआ है। बुधवार को दिल्ली में भारत सरकार के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के देश के इतिहास में लगातार 2,259 दिनों तक गृह मंत्रालय का सफल नेतृत्व करने के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं मुज़फ्फरनगर नगर विधानसभा से विधायक कपिल देव अग्रवाल ने भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी यात्रा पर फिर बारिश का ब्रेक, वापस लौटे भक्त

मंत्री कपिल देव ने कहा कि अमित शाह ने अपने कार्यकाल में देश क़ी सुरक्षा, अखंडता और राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा को एक नए शिखर तक पहुंचाया है। अनुच्छेद 370 के उन्मूलन के माध्यम से जहां कश्मीर को मुख्यधारा में लाकर एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार किया गया, वहीं आतंकवाद, नक्सलवाद और संगठित अपराधों पर कठोर प्रहार करते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाया गया, गृहमंत्री ने सीमाओं की रक्षा, खुफिया तंत्र के आधुनिकीकरण और सुरक्षाबलों के सशक्तिकरण के माध्यम से भारत की सुरक्षा प्रणाली को नया आधार प्रदान किया है।

इसे भी पढ़ें:  नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व ने विश्व में बढ़ाया भारत का मानः निशंक

मंत्री कपिल देव ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह न केवल राष्ट्र के रक्षक हैं, बल्कि लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए एक आदर्श और प्रेरणास्रोत भी हैं। उनका समर्पण, निर्णय क्षमता और राष्ट्रवाद की भावना आज के भारत के मजबूत स्तंभ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अमित शाह ने गृहमंत्री के रूप में अपने सशक्त और निर्णायक निर्णयों से भारत की आंतरिक नीति को मजबूत किया है, जिससे देशवासियों का आत्मविश्वास और सुरक्षा भावना दोनों अभूतपूर्व रूप से बढ़े हैं। भारत एक सशक्त, समृद्ध और सुरक्षित भविष्य की ओर अग्रसर है। राष्ट्र उनके इस ऐतिहासिक योगदान को सदा स्मरण रखेगा। अंत में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा किकृ देश को ऐसे महान नेता पर गर्व है। उनकी नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रनिष्ठा को कोटिशः नमन। उनके जैसे दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरणा लेकर हम सब भारत को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इसे भी पढ़ें:  आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का देवलोक गमन, जैन समाज में छाया शोक

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका; अग्रिम जमानत पर लगी रोकराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भारत-ब्रिटेन FTA: पीएम स्टार्मर बोले – आर्थिक विकास और रोजगार के लिए बड़ी जीत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका; अग्रिम जमानत पर लगी रोकजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »