17 जनवरी को भाकियू अराजनैतिक ने बुलाई महापंचायत

मुजफ्फरनगर। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का धरना गुरूवार को दसवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चै. धर्मेन्द्र मलिक ने किसानों और कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की और उनके साथ भोजन किया तथा आंदोलन को घोषणा होने तक जारी रखने का ऐलान करते हुए किसानों का हौसला बढ़ाया। भाकियू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में आंदोलन का अंतिम निर्णय लिया जायेगा, फिलहाल यूनियन द्वारा 17 जनवरी को मुख्यालय पर वेस्ट यूपी के किसानों की महापंचायत की तैयारी की जा रही है।

बता दें कि भाकियू अराजनैतिक के द्वारा गन्ना मूल्य घोषित करने, बकाया भुगतान दिलाने, आवारा पशुओं का बंदोबस्त करने और अन्य मुद्दों को लेकर पिछले दस दिनों से आंदोलन किया जा रहा है। गुरूवार को खिली धूप के बीच किसानों अपने आंदोलन को नई करवट देने पर चर्चा की। इस दौरान यहां संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चै. धर्मेन्द्र मलिक भी पहुंचे। उन्होंने किसान संगठन के पदाधिकारियों और किसानों के साथ यहां पर दोपहर का भोजन किया और उनके साथ आंदोलन की आगामी रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य घोषित कराये बिना किसान यहां से अपने घर जाने वाले नहीं हैं। आंदोलन को चाहे प्रदेश स्तर तक ले जाना पड़े, किसान पीछे नहीं हटेगा। जिलाध्यक्ष अंकित चैधरी ने बताया कि आंदोलन को लेकर अंतिम फैसला राष्ट्रीय कार्यकारिणी की प्रस्तावित मीटिंग में किया जायेगा। फिलहाल 17 जनवरी को जिला मुख्यालय पर वेस्ट यूपी के किसानों की महापंचायत बुलाने को लेकर काम किया जा रहा है। इससे पहले यदि सरकार गन्ना मूल्य घोषित करती है तो आंदोलन को विराम दिया जायेगा, लेकिन यदि सरकार नहीं चेती तो बड़ा आंदोलन करने से भी हम नहीं डरेंगे। आज धरने पर मुख्य रूप से धर्मेन्द्र मलिक, अंकित चैधरी, नीरज पहलवान, अंकित जावला, पवित अहलावत, शेखर सोम सहित सैंकड़ों किसान मौजूद रहे। अध्यक्षता उधम सिंह और संचालन सुरेन्द्र रावल ब्लाॅक अध्यक्ष सदर ने किया।

इसे भी पढ़ें:  मदरसे में छात्रा से मांगा वर्जिनिटी सर्टिफिकेट, इनकार पर नाम काट थमा दी टीसी

भाकियू टिकैत प्रयागराज किसान कुंभ की तैयारी में जुटी

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के द्वारा टिकैत परिवार और जगबीर परिवार के बीच हुए समझौता की राहत के बीच अब प्रयागराज के किसान कुंभ की तैयारियां की जा रही हैं। यूनियन के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि किसान समस्याओं व सामाजिक विषयों पर चर्चा को लेकर भारतीय किसान यूनियन का चार दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज के परेड ग्राउंड में हर वर्ष की भांति आयोजित किया जाएगा। यह शिविर 15 जनवरी से 18 जनवरी तक चलेगा। इसमें भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत, प्रवक्ता राकेश टिकैत और युवा विंग के अध्यक्ष गौरव टिकैत के साथ ही देशभर से संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान शामिल होंगे। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे और अपने ओजस्वी विचारों से इस आंदोलन को नई गति देने का काम करें।

इसे भी पढ़ें:  UP IAS transfer: सहारनपुर-शामली समेत 15 जिलों के DM बदले

क्रांतिसेना ने दिया भाकियू को समर्थन, सुनीता ने छोड़ी भाजपा

मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना की महिला विंग ने आज भाकियू अराजनैतिक के धरने पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। यहां यह रोचक रहा कि भाजपा नेत्री सुनीता मलिक ने पहुंचकर भाजपा से इस्तीफा देने का ऐलान किया और क्रांतिसेना में शामिल हो गई। गुरूवार को क्रांतिसेना की जिलाध्यक्ष पूनम चैधरी द्वारा सैकड़ों महिलाओं सहित भारतीय किसान भूनियन (अराजनैतिक) के कचहरी में चल रहे आन्दोलन को समर्थन दिया। समर्थन देते समय पूनम चैधरी ने कहा कि हम किसानों के साथ हर संघर्ष में योगदान करेंगे। इसी बीच भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुनीता मलिक भी वहां पहुंची। उन्ळोंने जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए भाजपा से इस्तीफा देने का ऐलान करते हुए कहा कि वो आज पूनम के समक्ष क्रांतिसेना में शामिल हो रही हैं। इस दौरान अजू त्यानी, शालू चैधरी, मीनाक्षी गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-इस्लाम की खातिर दूधली के ठाकुरों के सामने अड़े त्यागी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  इस्लामिया के खिलाफ मुखर हुए हिंदूवादी संगठन, खुद खोलेंगे बंद रास्ताराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव की तैयारी शुरू, डीएम ने परखी कलक्ट्रेट में व्यवस्था

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मदरसे में छात्रा से मांगा वर्जिनिटी सर्टिफिकेट, इनकार पर नाम काट थमा दी टीसीजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »