MUZAFFARNAGAR-इस्लाम की खातिर दूधली के ठाकुरों के सामने अड़े त्यागी

मुजफ्फरनगर। चरथावल में करीब एक सप्ताह पूर्व कार और ट्रक की टक्कर लगने के कारण हुए विवाद में ठाकुर समाज के द्वारा चरथावल चेरयमैन इस्लाम की गिरफ्तारी न होने पर गांव दूधली में पंचायत का ऐलान करने के बाद अब इस्लाम के पक्ष में त्यागी समाज ठाकुरों के खिलाफ खड़ा होता नजर आ रहा है। इस्लाम की खातिर त्यागी भूमिहार समाज महासंघ ने जिला प्रशासन से ठाकुरों की पंचायत को रुकवाने की मांग करते हुए दर्ज मुकदमे को फर्जी करार दिया है। कहा गया कि पंचायत की इस परम्परा से जनपद का माहौल खराब हो रहा है।

बता दें कि दो दिसम्बर की शाम को गांव दूधली निवासी ठा. राजीव राणा अपने साथियों के साथ बुलेरो कार में सवार होकर जनपद सहारनपुर के गांव मुश्कीपुर जा रहे थे। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव चौकड़ा मार्ग पर ट्रक चालक इसरार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। पुलिस कर्मी दोनों पक्षों के लोगों को पकड़ कर थाने ले आए थे। यहां दूधली से प्रधाम शोभित पुंडीर और चरथावल से नगर पंचायत चेयरमैन इस्लामुदीन भी समर्थकों के साथ पहुंच गये थे। दोनों ने ही समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच थाने में बड़ा हंगामा खड़ा हो गया था।

राजीव राणा की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत चेयरमैन इस्लामुदीन के साथ ही चालक इसरार व अन्य को नामजद करते हुए 150 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। इसमें पुलिस लगातार कार्यवाही करते हुए आरोपियों को जेल भेज रही है। वहीं दूधली के राजीव राणा और प्रधान शोभित राणा ने चेयरमैन इस्लामुदीन की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने पर गांव में समाज की बड़ी पंचायत बुलाने का ऐलान किया है। इसी को लेकर तनाव का वातावरण बना हुआ है। मंगलवार को त्यागी भूमिहार समाज महासंघ ने भी मीटिंग करते हुए इस प्रकरण में पुलिस की कार्यवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि फर्जी मुकदमा दर्ज कर पुलिस निर्दोष लोगों का उत्पीड़न कर रही है। इसको बंद किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दरवाजे की पैड़ी और गली में बुग्गी को लेकर संघर्ष, कई घायल

गांव दूधली में होने वाली ठाकुर समाज के लोगों की महापंचायत से पहले त्यागी भूमिहार महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में हुई इस मीटिंग के बाद पुलिस के समक्ष नई परेशानी खड़ी हो गई है। मीटिंग के दौरान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षु त्यागी व पदाधिकारी समाजसेवी कुशल पाल त्यागी ने कहा कि वाहनों की टक्कर को लेकर हुई मामूली कहासुनी को लेकर मारपीट करने वाले दोषी लोगों के खिलाफ ही पुलिस कार्यवाही करे। इसमें निर्दाेष लोगों के खिलाफ हुए झूठे मुकदमे को वापस लिये जाने की मांग करते हुए कहा गया कि पुलिस प्रशासन पंचायत परम्परा के दबाव में न आते हुए इसे रुकवाने का काम करे, क्योंकि इससे माहौल खराब होगा। कहा गया कि चरथावल नगर पंचायत अध्यक्ष इस्लामुद्दीन के खिलाफ झूठा मुकदमा लिखवाया गया है और अब उनकी गिरफ्तारी के लिए पंचायत का नाम लेकर दबाव बनाया जा रहा है, जो गलत है, यह मुकदमा वापस होना चाहिए। प्रशासन ऐसी पंचायतों के प्रदर्शन और चलन पर रोक लगाये। दूसरी ओर दूधली में भी ठाकुर समाज की पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम प्रधान शोभित पुंडीर, राजीव राणा, जिला पंचायत सदस्य विपिन त्यागी के साथ ही भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इनमें त्यागी समाज के भी काफी लोग नजर आये। यहां कहा गया कि झगड़ा होना बात नहीं है, लेकिन 200 लोगों ने घेराव कर भय का माहौल बनाने का काम किया है। फैसला तो गांव की परम्परा है, पर वहां उस रात जो हुआ वो गलत है और उसी पर हम कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें:  सपाइयों ने डाॅ. राममनोहर लोहिया की जयंती मनाई, संघर्ष को किया याद

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दरवाजे की पैड़ी और गली में बुग्गी को लेकर संघर्ष, कई घायलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पेंशन नियमों पर पारित विधेयक के खिलापफ पेंशनर्स में आक्रोश

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  देश की पहली काऊ सेंचुरी में गौ माता के बीच मना संजीव बालियान का बर्थ-डेजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »