एम.जी. पब्लिक स्कूल में श्रद्धाभाव से मना बसंत पंचमी उत्सव

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में श्रद्धा एवं भक्तिभाव की बयार बहती नजर आई। विद्यालय प्रांगण में ज्ञान, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती के जन्मोत्सव बसंत पंचमी को हर्ष व उल्लास से परिपूर्ण वातावरण में उत्सव के रूप में मनाया गया। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग के साथ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने हवन में आहुति देकर सभी के कल्याण और सुख-समृद्धि के लिए आहुति दी। मां शारदे को नमन करते हुए से सभी के लिए सद्बुद्धि की कामना की गई। छात्राओं ने सुन्दर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मन मोह लिया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में एक उत्सव का वातावरण था। प्रांगण को पीले रंगों की पतंगों और सुन्दर कलाकृतियों से सजाया गया था। शिक्षक एवं शिक्षिकाएं पीले रंग के वस्त्र धारण कर आये थे। सवेरे कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उपस्थित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को तिलक कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात मां शारदे की पूजा अर्चना के उपरांत पंडित राजेश कुमार द्वारा हवन कराया गया। यजमान के रूप में प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने देश, प्रदेश और समाज के कल्याण की कामना करते हुए सुख-समृद्धि के लिए यज्ञ में आहुतियां प्रदान की। आरती के बाद मीठे पीले चावल का प्रसाद सभी को वितरित किया गया। प्रधानाचार्या द्वारा इस अवसर पर कन्या पूजन करते हुए उनको उपहार भेंट किये और उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

हवन-पूजन के उपरांत बसंत पंचमी और मां शारदे के जन्मोत्सव को लेकर विद्यालय की छात्राओं ने मां सरस्वती की सुन्दर वन्दना प्रस्तुत करने के साथ ही अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी की सराहना पाई। कार्यक्रम में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी मां शारदे की भक्ति में डूबकर भजनों के माध्यम से माता की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अपने संदेश में कहा कि आज का दिन विद्या और संगीत की देवी मां शारदे के जन्मदिवस और वीर बालक हकीकत राय के बलिदान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। यह दिवस त्यौहारों और किसानों के घर खुशियों के आगमन का भी दिन है। सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार आज ही के दिन मां सरस्वती ने अ पनी वीणा के माध्यम से संसार के समस्त प्राणियों को वाणी प्रदान की थी। यह पर्व देश के हिस्सों में अलग अलग ढंग से मनाया जाता है। बसंत को )तुराज भी कहा गया है, क्यांेकि इसी दिन प्रकृति एक सुन्दर रूप की ओर अग्रसर होती है। उन्होंने सभी को बसंत पंचमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। 

इसे भी पढ़ें:  विकास को रफ्तारः मोरना चीनी मिल के विस्तार को ऐतिहासिक मंजूरी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पहलगाम पर गम-भाकियू अराजनैतिक ने शहर में निकाला मार्चराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar News: बुढ़ाना सीएचसी में दुष्कर्म पीड़िता के परिजन से अवैध वसूली

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर STF मुठभेड़ में गोली लगने के बाद ललन की अस्पताल में मौतजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »