अखंडानंद आश्रम में 74वां महान यज्ञ व भंडारा 10 मई को- ब्रह्मलीन संत रूद्रदेव की प्रतिमा होगी स्थापित

खतौली। गंग नहर स्थित श्री अखंडानंद आश्रम में इस वर्ष भी परंपरा के अनुरूप 74वां महान यज्ञ व भंडारा धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। आश्रम परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन 10 मई दिन रविवार को होगा।
आश्रम समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन ब्रह्मलीन 108 स्वामी अखंडानंद जी महाराज की पुण्य स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा सरकारों में संवर रहा नागरिकों का जीवन स्तरः कपिल देव

इस बार कार्यक्रम को और विशेष बनाते हुए पिछले वर्ष ब्रह्मलीन हुए संत रूद्रदेव जी महाराज की पावन स्मृति में उनकी प्रतिमा की स्थापना भी की जाएगी। समारोह अवधूत मंडल हरिद्वार के पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी संतोषानंद जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा। इसके अलावा देश के विभिन्न क्षेत्रों से विद्वान संत, प्रवचनकर्ता और संगीताचार्य भी कार्यक्रम में शामिल होंगे, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश देंगे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे नगर कीर्तन यात्रा से होगी। इसके पश्चात सुबह 8 बजे हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  योगी के मंत्री को गुंडा बताने वाले सपा विधायक का पुतला फूंका

सुबह 10 बजे से संतों के प्रवचन और भजन-कीर्तन का क्रम चलेगा, जबकि दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आश्रम समिति ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। प्रेस वार्ता के दौरान आश्रम व्यवस्थापक अशोक अहलावत, अध्यक्ष अमृत लाल फंडा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष नरेश नागपाल, महासचिव विनीत कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष केशव अग्रवाल, संयुक्त सचिव सुनील भसीन, समारोह प्रभारी विनोद कालड़ा, पुजारी पं. पुष्पेश पंत,
आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका की टीम ने शहर में हटवाया अस्थाई अतिक्रमण

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका की टीम ने शहर में हटवाया अस्थाई अतिक्रमणराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बड़े उत्सव के रूप में मनाया जायेगा भाजपा स्थापना दिवसः कपिल देव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर: TET आदेश के खिलाफ शिक्षकों का विरोध, सेवा से बाहर करने पर ज्ञापनजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »