शोक की बारिश में डूबा रामपुरी, छह तीर्थ यात्रियों की शोकसभा में आसमां भी रोया

मुजफ्फरनगर। जम्मू कश्मीर के कटरा की पहाड़ियों में प्रकृति का कहर जब टूटा, तो इसकी गूंज सैकड़ों किलोमीटर दूर मुज़फ्फरनगर के दक्षिणी रामपुरी तक सुनाई दी। वैष्णो देवी यात्रा के दौरान अर्धकुमारी के पास हुए भीषण भूस्खलन हादसे में शहर के प्रजापति समाज के छह तीर्थयात्री असमय ही काल के गाल में समा गए। सोमवार को जब रामपुरी में उनके लिए शोकसभा आयोजित की गई, तो न केवल आंखें नम थीं, बल्कि बरसात के रूप में मानो स्वयं आसमां भी शोक मना रहा था। तीन परिवारों के इन छह लोगों की मौत के कारण रामपुरी में शोक की बारिश नजर आई।

मूसलाधार बारिश के बीच दक्षिणी रामपुरी के मंदिर परिसर में सोमवार को हुई शोकसभा का दृश्य हृदय विदारक था। रोते हुए परिजन, मौन खड़े सैंकड़ों लोग और सन्नाटा तोड़ती परिजनों की अपनों के लिए पुकार ने सभी के हृदय को विचलित कर दिया। आंखों को नम कर दिया। यहां सबने मिलकर इस दर्द को साझा किया। गौरतलब है कि 25 अगस्त को दक्षिणी रामपुरी डबल टंकी रोड से प्रजापति समाज के 23 लोग वैष्णो देवी यात्रा पर गए थे। यात्रा के दौरान 26 अगस्त को कटरा के अर्धकुमारी क्षेत्र के पास भारी भूस्खलन हुआ। इस हादसे में मुजफ्फरनगर के सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिनमें से छह मृतक दक्षिणी रामपुरी के थे। इन मृतकों में दक्षिणी रामपुरी के दो सगे भाई अनंत व दीपेश पुत्रगण अजय कुमार, रामबीरी पत्नी इन्द्रपाल, अंजलि पुत्री इन्द्रपाल, मन्तेश उर्फ ममता पत्नी रविन्द्र और आकांक्षा पुत्री रविन्द्र के अलावा रामलीला टिल्ला निवासी युवक कार्तिकेय उर्फ कार्तिक पुत्र मिंटू कुमार शामिल हैं। शनिवार सुबह जब शव रामपुरी पहुंचे, तो पूरा मोहल्ला शोक में डूब गया। एक साथ सभी का अंतिम संस्कार किया गया, जिसने इस त्रासदी को और भी मार्मिक बना दिया।

इसे भी पढ़ें:  एनआरएलएम कर्मचारियों का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू

सोमवार को आयोजित शोकसभा में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से कई गणमान्य लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई। नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, रालोद के वरिष्ठ नेता योगराज सिंह, पूर्व विधायक संगीत सोम, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, बसपा नेता दारा सिंह प्रजापति, सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, विजय शुक्ला, भाजपा नेता विकल्प जैन, नंदकिशोर पाल, सभासद बिजेन्द्र पाल, रजत धीमान, अर्जुन प्रजापति, मनोज वर्मा, मोहन प्रजापति, सत्यवीर प्रजापति, श्रीमोहन तायल सहित सैंकड़ों लोगों ने पहुंचकर मृतकों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए परिजनों से मिलकर गहरा शोक व्यक्त किया। नेताओं और समाजसेवियों ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। शोकसभा में आए लोगों ने कहा कि यह महज एक व्यक्तिगत क्षति नहीं, बल्कि एक सामाजिक त्रासदी है। पूरा प्रजापति समाज इस घटना से मर्माहत है। प्रशासन से मृतकों के परिजनों को समुचित आर्थिक सहायता और भविष्य के लिए सुरक्षा उपायों की मांग की गई।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू की ‘धाकड़ छोरी’ के लिए जयंत ने योगी को भेजा खास संदेश

रामपुरी के पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान
मुजफ्फरनगर। वैष्णो देवी हादसे में दक्षिणी रामपुरी के प्रजापति समाज के छह तीर्थ यात्रियों की मौत के बाद पीड़ित तीनों परिवारों के लिए नेताओं ने सोमवार को हुई शोक सभा में मदद का ऐलान किया है।

हालांकि सपा नेता पूर्व सांसद कादिर राणा ने सबसे पहले पीड़ित परिवार के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया और अनंत व दीपेश के परिवार को 50 हजार रुपये तथा एक कंुतल सरिया देने का वादा किया, नेताओं में वो अकेले रहे, जिन्होंने अर्थियों को कंधा दिया। इसके बाद सोमवार को रामपुरी में हुई शोक सभा में बसपा नेता दारा सिंह प्रजापति ने तीनों पीड़ित परिवारों को पांच लाख रुपये, पूर्व विधायक संगीत सोम ने एक लाख रुपये, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने 75 हजार रुपये, मंत्री कपिल देव और जिला ंपचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें:  राम का चंदा लेकर चंपत हुए राय, सरकार जवाब देः राकेश टिकैत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  राम का चंदा लेकर चंपत हुए राय, सरकार जवाब देः राकेश टिकैतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सदर तहसील में भाकियू तोमर की हुंकार भ्रष्टाचार और अवैध कब्जे के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सदर तहसील में भाकियू तोमर की हुंकार भ्रष्टाचार और अवैध कब्जे के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन की

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »