पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा

मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें:  बरेली जंक्शन GRP थाने में फायरिंग: इंस्पेक्टर और सिपाही घायल, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

नगर पंचायत कार्यालय में गुरूवार को आयोजित बोर्ड बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन जहीर फारूकी ने की। बैठक में कुल 15 में से 13 सभासद उपस्थित रहे। इसके पश्चात अधिशासी अधिकारी द्वारा एजेंडा सदन में प्रस्तुत किया गया। बिन्दूवार सभी प्रस्तावों पर चर्चा के साथ उनको सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इस बैठक के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत बजट में 21 करोड़ रुपये की आय के मुकाबले 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का प्रावधान रखा गया। बजट में नगर क्षेत्र के विकास, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण, सफाई व्यवस्था और अन्य आवश्यक कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ में नीले ड्रम में मिला शव, बेटा गिरफ्तार

चेयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि आगामी ईद और होली के त्योहारों को देखते हुए साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विकास कार्यों को गति देने पर भी सहमति बनी। बैठक में सभासदों को भारत सरकार की जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण और परिवार पहचान संख्या (फैमिली आईडी) बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत नगर को स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थान दिलाने के लिए जनसहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

चेयरमैन जहीर फारूकी ने प्राथमिक विद्यालय संख्या दो के पुराने कक्षों की दीवारों पर टाइल्स लगवाने तथा विद्यालय की मरम्मत कराने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही सभी सरकारी विद्यालयों में आवश्यक मरम्मत एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसे सभासदों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। बैठक में अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा, लिपिक समर काजमी सहित सभासद विकसित कुमार, रजनेश, फहमिदा, निसार अहमद, इशरत जहां, शाह आलम गौड़, इस्तखार उर्फ लल्ला, आतिफ खान, शबनम, नदीम अहमद, फरजाना, आजाद फरीदी और आलम कुरैशी उपस्थित रहे। बैठक का समापन नगर विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पानीपत-खटीमा हाईवे पर किसानों का घेराव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  “नाला घोटाला” की पोल खुलते ही मचा हड़कंप, ईओ का किया घेराव, भाजपा नगराध्यक्ष ने दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पानीपत-खटीमा हाईवे पर किसानों का घेराव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अल्पायु में युवा रालोद नेता हर्ष राठी का निधन, छाया गहरा शोकजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »