सड़क हादसे में युवक की मौत, 14 दिन बाद अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

पिता की दवाई लेने पैदल रामपुर तिराहा जा रहा था युवक, बामनहेड़ी पुल के पास तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

मुजफ्फरनगर। जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में 14 दिन बाद परिजनों ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बेटे की मौत से सदमे में रहे परिवार ने तेरहवीं के बाद थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  जिला परिषद् मार्किट में हरियाणा नारकोटिक्स टीम की बड़ी छापेमारी

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बामनहेड़ी निवासी सतीश कुमार पुत्र इन्द्राज सिंह उर्फ काला ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र अनिल कुमार 6 मार्च 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे घर से रामपुर तिराहे की ओर उनकी दवाई लेने पैदल जा रहा था। जब वह बामनहेड़ी पुल के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनके पुत्र अनिल कुमार के सिर में गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने चलाया डंडाः भगत सिंह रोड और शिव चौक में हटाया गया अतिक्रमण

घटना के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों, जिनमें सत्यवीर सिंह और उदय सिंह शामिल थे, ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना उनको दी थी। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बाइक का नंबर यूपी12एसी1772 बताया। पिता ने यह नम्बर पुलिस को उपलब्ध कराया। पिता ने अपनी तहरीर में कहा कि बेटे की अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में था, जिसके चलते तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं कराया जा सका। अब तेरहवीं के बाद पिता ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि हादसे के सम्बंध में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  भगवान श्रीराम ने भाइयों संग लिया अवतार, खुशियों से रोशन हुई अयोध्या

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस ने सट्टेबाज गिरफ्तार किया, ₹2410 नकदी व खाईबाड़ी का सामान बरामदराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जिला परिषद् मार्किट में हरियाणा नारकोटिक्स टीम की बड़ी छापेमारी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शिवसेना का कचहरी में प्रदर्शन, राम मंदिर चंदा चोरी की निष्पक्ष जांच की मांगजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »