योगी आदित्यनाथ की चेतावनी: बेटी की सुरक्षा से खिलवाड़ किया तो यमराज अगली मोड़ पर खड़े मिलेंगे

लखनऊ। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि “अगर किसी ने बेटी की सुरक्षा से खिलवाड़ किया तो समझ लें कि यमराज अगले मोड़ पर इंतजार कर रहे होंगे। जो लोग बेटी का अपमान करेंगे, उनके लिए जेल का रास्ता तय है।”

सीएम ने कहा कि त्योहारों की शांति बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को भी किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि “त्योहारों में गड़बड़ी फैलाने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा, अब प्रदेश में दंगाइयों को संरक्षण देने वाली सरकार नहीं है।”

अब उत्तर प्रदेश में अराजकता की जगह सौहार्द है

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में यूपी में हर समुदाय के त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह वही सरकार है जो “जिस भाषा में कोई समझता है, उसी भाषा में जवाब देना जानती है।”

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बालिका का अपहरण कर रेप मामले में दो आरोपियों को सजा

योगी ने कहा कि पहले की सरकारें केवल अपने परिवार और राजनीतिक रिश्तेदारों की चिंता करती थीं। उस दौर में गुंडागर्दी, नौकरी में भ्रष्टाचार और विकास योजनाओं में लूट आम बात थी। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार पूरे प्रदेश को एक परिवार मानकर काम करती है।”

पहले बेटियां असुरक्षित थीं, अब सरकार उनकी ढाल है

योगी ने कहा कि पहले महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा की स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन आज सरकार उनकी सुरक्षा की गारंटी दे रही है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले गरीब महिलाओं को लकड़ी और कोयले से खाना पकाना पड़ता था, जिससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता था।

इसे भी पढ़ें:  श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मामला: 18 याचिकाओं पर बहस

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्ज्वला योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे महिलाओं को गैस कनेक्शन मिलने से उनका जीवन आसान हुआ है। योगी ने बताया कि यूपी सरकार ने 2021 में निर्णय लिया था कि हर साल दो बार पात्र परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

दीपावली और होली पर मुफ्त गैस सिलेंडर और स्वदेशी उत्पादों का आह्वान

मुख्यमंत्री ने कहा कि होली और दीपावली के मौके पर पात्र परिवारों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि हर घर में खुशी का दीप जल सके।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद जैन समाज के इतिहास में गौरव का अध्याय — आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज का 37वां पुष्प वर्षायोग संपन्न

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि दीपावली पर खरीदारी करते समय स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें। योगी ने कहा, “दीप, सजावट का सामान और बाकी चीजें देश में बनी हों — यही सच्ची देशभक्ति है।” उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि त्योहारों पर किसी जरूरतमंद या गरीब की मदद जरूर करें।

1.86 करोड़ परिवारों को मिला गैस रिफिल सब्सिडी लाभ

मुख्यमंत्री ने हाल ही में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1,500 करोड़ रुपये की राशि से यूपी के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस रिफिल सब्सिडी वितरित की। उन्होंने कहा कि “अच्छी सरकार वही होती है जो लोककल्याण के भाव से काम करे और योजनाओं का लाभ ईमानदारी से हर जरूरतमंद तक पहुंचाए।”

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसे में मारे गए मासूम भाइयों का घर बनवाएंगे कादिर राणाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मेरठ-करनाल हाइवे पर भूनी टोल प्लाजा विवाद: 180 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसे में मारे गए मासूम भाइयों का घर बनवाएंगे कादिर राणाजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »