पत्नी ने आशिक संग बुनी हत्या की साजिश! 11 साल से पति को दे रही थी धोखा

अमरोहा-  रेलवे ट्रैक पर मिले युवक टिंकू की मौत का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से नहीं, बल्कि उसकी पत्नी और प्रेमी द्वारा गला घोंटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है, बुधवार को रेलवे ट्रैक पर मिले युवक टिंकू की ट्रेन की चपेट में आने से मौत नहीं हुई थी, बल्कि पत्नी ने प्रेमी से मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत का खुलासा होने पर पुलिस ने पत्नी और प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रेमी ने कपड़े से उसका गला घोंटकर मौत के घाट उतारा और हादसे का रूप देने के लिए रेल ट्रैक पर डाल दिया था। हत्या की जानकारी मिलने पर फील्ड यूनिट व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य एकत्र किए। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि नगर के मोहल्ला अट्टा निवासी टिंकू (32) मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसका शव बुधवार की सुबह मंडी समिति के पीछे रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। टिंकू का शरीर खून से लथपथ था। माना जा रहा था कि टिंकू की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि टिंकू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण दम घुटने से होना बताया गया था। दूसरी ओर टिंकू के परिजनों ने भी उसकी पत्नी के चरित्र पर शक जाहिर करते हुए हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की थी। टिंकू की पत्नी संगीता को थाने में लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने प्रेमी द्वारा टिंकू की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने रात में ही दबिश देकर उसके प्रेमी नर सिंह उर्फ देव को उसके गांव मानपुर कोतवाली चांदपुर जनपद बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के भाई राजकुमार की ओर से नर सिंह व संगीता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  टिंकू की पत्नी संगीता कोतवाली चांदपुर के गांव सुंदरा की रहने वाली है। उसका प्रेमी नर सिंह भी सुंदरा गांव से सटे मानपुर का रहने वाला है। शादी से पहले संगीता बास्टा कस्बे में सिलाई सीखने जाती थी। इस दौरान वह नर सिंह के संपर्क में आ गई। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। बीते 11 साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। साल 2020 में संगीता की शादी टिंकू के साथ हो गई। बताया जाता है कि नर सिंह ने संगीता पर शादी नहीं करने का दबाव बनाया था। लेकिन घर वालों के दबाव में संगीता ने टिंकू के साथ शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद भी दोनों का संपर्क बना रहा। टिंकू की गैरमौजूदगी में नर सिंह अक्सर यहां आकर संगीता से मिलता रहता था। पुलिस का कहना है कि टिंकू शराब पीने का आदी था।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भीषण गर्मी के बीच जोशीले अंदाज में निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गूगल मैप का धोखाः छूटी पुलिस भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थी पहुंचे शामलीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भीषण गर्मी के बीच जोशीले अंदाज में निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  CO आस्था जायसवाल पर पति का आरोप— जेल भेजने की धमकी दी, नहीं देती मिलने की

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »