हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर 17 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश बंद, मुजफ्फरनगर भी तैयार

जिला बार एसोसिएशन ने व्यापारियों के सहयोग से आंदोलन को जनांदोलन बनाने का किया आह्वान

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बैंच की स्थापना की वर्षों पुरानी मांग एक बार फिर तेज हो गई है। इस मांग को लेकर अधिवक्ताओं के साथ-साथ अब व्यापारी वर्ग भी सड़कों पर उतरने की तैयारी में है। इसी क्रम में 17 दिसंबर को पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बंद का आह्वान किया गया है, जिसे सफल बनाने के लिए विभिन्न संगठनों से समर्थन जुटाया जा रहा है।
जिला बार एसोसिएशन द्वारा सोमवार को जिला कचहरी स्थित एसोसिएशन के कार्यकारिणी कक्ष में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान एसोसिएशन पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बैंच की स्थापना की मांग को लेकर 17 दिसंबर को संपूर्ण पश्चिमी उत्तर प्रदेश बंद रहेगा। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला बार एसोसिएशन के महासचिव चन्द्रवीर निर्वाल ने बताया कि केन्द्रीय संघर्ष समिति लंबे समय से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बैंच की स्थापना के लिए आंदोलन कर रही है। इस आंदोलन को जनांदोलन का रूप देने के उद्देश्य से अधिवक्ताओं के साथ-साथ व्यापारियों एवं अन्य सामाजिक वर्गों को भी जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 17 दिसंबर को बंद का आह्वान किया गया है और इसे सफल बनाने के लिए व्यापारियों के साथ बैठक कर उनसे सहयोग मांगा गया है। महासचिव ने स्पष्ट किया कि यह बंद केवल अधिवक्ताओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश इस आंदोलन में सहभागी बनेगा।
चन्द्रवीर निर्वाल ने यह भी जानकारी दी कि केन्द्रीय संघर्ष समिति ने इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री से मुलाकात कर समय लिया है। प्रस्तावित आंदोलन के बाद दिल्ली में इस संबंध में मुलाकात की जाएगी, ताकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता की इस महत्वपूर्ण मांग को मजबूती से रखा जा सके। पत्रकार वार्ता में समर्थन व्यक्त करने पहुंचे प्रमुख व्यापारी नेताओं में कृष्ण गोपाल मित्तल, श्रीमोहन तायल और संजय मिश्रा सहित अन्य व्यापारी प्रतिनिधि शामिल रहे। व्यापारियों ने एक स्वर में 17 दिसंबर के बंद को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। व्यापारी नेताओं ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बैंच की मांग कोई नई नहीं है, बल्कि यह बरसों पुरानी और अत्यंत जरूरी मांग है। वर्तमान समय में यह क्षेत्र की न्यायिक आवश्यकताओं को देखते हुए और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने आशा जताई कि अधिवक्ताओं और व्यापारियों की एकजुटता से यह आंदोलन निर्णायक मोड़ तक पहुंचेगा और सरकार इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली की सुबह, बाबूराम की चाय और मंत्री कपिल देव अग्रवाल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बेशकीमती जमीनों के लिए तीन बुजुर्गों का कत्लराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-एपीके फाइल से मोबाइल हैक, साइबर ठगों ने उड़ा दिए 5 लाख

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-एपीके फाइल से मोबाइल हैक, साइबर ठगों ने उड़ा दिए 5 लाखजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »