राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण से स्कूल में जलभराव, छात्र-छात्राओं को हो रही भारी परेशानी

मुजफ्फरनगर। तहसील जानसठ के थाना सिखेड़ा क्षेत्र में स्थित भारतीय इंटर कॉलेज नंगला मंदौड़ में पिछले कुछ समय से गंभीर समस्या बनी हुई है। स्कूल के सामने से नए नेशनल हाईवे का निर्माण होने के बाद से विद्यालय परिसर में लगातार जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। बरसात के दिनों में तो यह समस्या और भी विकराल रूप धारण कर लेती है।

विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों का कहना है कि पानी स्कूल में बराबर जमा रहता है, जिससे बच्चों को गंदे पानी से होकर ही आना-जाना पड़ता है। इससे न केवल उनकी यूनिफॉर्म और जूते खराब हो जाते हैं बल्कि गंदे पानी से संक्रमण फैलने का भी खतरा बना रहता है। साथ ही जलभराव के कारण विद्यालय परिसर में हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है, जिससे बच्चे और अध्यापक दोनों ही असुरक्षित महसूस करते हैं। विद्यालय के अध्यापकों ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने कई बार जिला अधिकारी (डीएम) और नेशनल हाईवे अथॉरिटी को शिकायत पत्र भेजा है। इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। नतीजतन, समस्या जस की तस बनी हुई है और विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी गौकश गिरफ्तार

विद्यालय प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलभराव की समस्या से निजात नहीं दिलाई गई तो वे इस मुद्दे को लेकर बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। अभिभावकों ने भी प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है ताकि बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में शिक्षा प्राप्त हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे निर्माण के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था न किए जाने के कारण यह समस्या पैदा हुई है। यदि समय रहते नालियों और जल निकासी की सही योजना बनाई जाती तो बच्चों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़ता।

इसे भी पढ़ें:  गणेश जन्मोत्सव की कथा सुन भावुक हुए श्रद्धालु, माता-पिता के सम्मान में बहे श्रद्धा के आँसू

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  खतौली पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी गौकश गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक मनफूल सिंह की 9वीं पुण्यतिथि पर समाजसेवा के कार्यों को किया गया याद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  रतनपुरी में मुठभेडः तीन शातिर गौकश गिरफ्तार, एक को लगी गोलीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »