वोट सिर्फ़ अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी भागीदारीः मीनाक्षी स्वरूप

वार्ड 49 बंजारान मोहल्ले में घर-घर पहुंचकर कराया मतदाता सूची का सत्यापन, मताधिकार के लिए युवाओं को प्रेरित किया

मुजफ्फरनगर। नगर में नव मतदाताओं के पंजीकरण को लेकर शुरू हुए विशेष अभियान को मजबूती देने के लिए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड 49 बंजारान मोहल्ले का दौरा किया। निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर के बीच चलाए जा रहे नव मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत उन्होंने घर-घर जाकर नागरिकों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन युवाओं की आयु एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे अनिवार्य रूप से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण

शहर के बंजारान मोहल्ले में नव मतदाता पुनः निरीक्षण अभियान के अंतर्गत नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर ड्राफ्ट मतदाता सूची का मिलान करती रहीं। इस दौरान नए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए मौके पर ही फ़ॉर्म-6 भरवाए गए। वार्ड सभासद और भाजपा नेता मनोज वर्मा द्वारा पालिकाध्यक्ष का नागरिकों के साथ स्वागत व अभिनंदन किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के साथ भाजपा की टीम ने दर्जनों घरों में मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन किया तथा छूटे हुए नामों को शामिल करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की। अभियान का मुख्य उद्देश्य हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना रहा।

इसे भी पढ़ें:  गज्जू पठाने ने दिया इस्तीफा, रालोद अध्यक्ष जयंत की जनसभा निरस्त

जनसंपर्क के दौरान मीनाक्षी स्वरूप ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहाकृकि लोकतंत्र तभी सशक्त होता है जब हर नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करता है। हमारा प्रयास है कि कोई भी युवा या पात्र मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे। एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवा फ़ॉर्म-6 अवश्य भरें। वोट सिर्फ़ अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी भागीदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि नगरपालिका और अभियान टीम मिलकर यह सुनिश्चित करेगी कि पूरे शहर में कोई भी योग्य व्यक्ति मतदाता सूची में पंजीकरण कराने से छूटे नहीं। नव मतदाता सत्यापन एवं पंजीकरण अभियान में भाजपा के हनुमत मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल, मंडल उपाध्यक्ष शलभ गर्ग, मंडल प्रभारी सुनील दर्शन, पिंटू त्यागी, अमित सुधा, वार्ड मेंबर मनोज वर्मा, महामंत्री राधे वर्मा, डॉ. अनुज पचीसिया, सेक्टर संयोजक यश वर्मा, मनु प्रिय मजदूर, हर्षित वर्मा, अरविंद दीक्षित, नरेश खटिक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभियान के दौरान टीम ने नागरिकों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और अंतिम और विशेष दिवस की तिथियों की जानकारी भी उपलब्ध कराई।

इसे भी पढ़ें:  किसान सेना डाल रही मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन बस सेवा में बाधा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-काली नदी के पास अवैध प्लाटिंग पर एमडीए की बड़ी कार्रवाईराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सामाजिक सरोकार की मिसालः महिला ब्राह्मण सभा ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को बांटी जर्सियां

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में वैश्य समाज में आक्रोशजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »