मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी वाहन चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है और वह चोरी व लूट की घटनाओं में सक्रिय रूप से शामिल रहा है

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नई मंडी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वाहन चोर निक्की को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पकड़ा गया बदमाश हिस्ट्रीशीटर अपराधी बताया गया है।
नई मंडी थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात मंसूरपुर निवासी वांछित वाहन चोर निक्की पुत्र विजयपाल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।
सीओ मंडी राजू कुमार साव ने इस मुठभेड़ के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी निक्की पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। बीती रात पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना दी गई कि निक्की क्षेत्र में कोई वारदात करने के लिए आ रहा है। पुलिस अलर्ट हो गई और चेकिंग शुरू कर दी गई। चेकिंग में पुलिस ने एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो उसने बाइक को मोड़कर भागते हुए पुलिस कर्मियों की ओर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने उसका पीछा किया और घेरकर की गई जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायलावस्था में पुलिस ने उसे काबू कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

इसे भी पढ़ें:  लेखपाल परीक्षा में नहीं हुई कोई नकल, पुलिस जांच में परीक्षा केंद्र को क्लीन चिट

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, निक्की के खिलाफ 15 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में हत्या के प्रयास, गौकशी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है और वह चोरी व लूट की घटनाओं में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। निक्की को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उप निरीक्षक संदीप सिंह धारीवाल, रोहताश सिंह, कांस्टेबल रोहित कुमार, मुनेश कुमार तथा नरेश कुमार शामिल रहे। थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी क्षेत्र में वाहन चोरी की कई वारदातों में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी से कई पुराने मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में टीम लगाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से बरामद मोटरसाइकिल की भी जांच की जा रही है कि वह किसी चोरी की वारदात से जुड़ी है या नहीं।

इसे भी पढ़ें:  भगवान के प्रति प्रेम और वैराग्य ही मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर सकता: हिमेश शास्त्री

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भगवान के प्रति प्रेम और वैराग्य ही मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर सकता: हिमेश शास्त्रीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  आंचल और आकाश को मिठाई खिलाकर योगी के मंत्री बोले-वाह भाई वाह

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भगवान के प्रति प्रेम और वैराग्य ही मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर सकता: हिमेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »