27 अगस्त से भारत पर US 50% टैरिफ अधिसूचना जारी: सरकार की बैठक में प्लान तैयार, जानें किस सेक्टर को कितना नुकसान.

US Department of Homeland Security draft notice imposing additional 25% tariff on Indian imports

ट्रम्प की घोषणा से ज्वेलरी, टेक्सटाइल और ऑटो सेक्टर प्रभावित, आईटी-फार्मा पर फिलहाल कोई असर नहीं

अमेरिका ने मंगलवार को भारत से आयातित सामानों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। भारतीय समय के अनुसार, यह नया टैरिफ बुधवार, 27 अगस्त को सुबह 9:31 बजे से प्रभावी हो जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 6 अगस्त को रूस से तेल खरीदने के चलते भारत को दंडित करने के लिए इसकी घोषणा की थी। साथ ही, व्यापार घाटे का हवाला देकर 7 अगस्त से पहले ही 25% टैरिफ लागू किया गया था। अब कुल मिलाकर, अमेरिका को निर्यात होने वाले भारतीय उत्पादों पर टैरिफ 50 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

इसे भी पढ़ें:  ईरान युद्ध के बीच भारत-अमेरिका संबंध पर अमेरिका का रुख

जारी किए गए आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि ‘यह ड्यूटी भारत से आयातित उन वस्तुओं पर लागू होगी जो अमेरिका में उपयोग के लिए लाई जाएंगी या गोदामों से निकाली जाएंगी।’ इस फैसले से कई भारतीय उद्योग प्रभावित हो सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, ज्वेलरी, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल और सीफूड जैसे क्षेत्रों में मुनाफे पर सीधा असर पड़ेगा। यदि अमेरिका के साथ कोई व्यापार समझौता नहीं होता या टैरिफ में कमी नहीं की जाती, तो भारत के 48.2 अरब डॉलर के निर्यात पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें:  वनडे में ट्रिपल सेंचुरीः 35 छक्कों के साथ हरजस सिंह ने बनाए 314 रन

हालांकि, कुछ सेक्टर इस टैरिफ से अप्रभावित रहेंगे। आईटी, फार्मास्यूटिकल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योगों पर फिलहाल कोई असर नहीं होगा। इलेक्ट्रॉनिक्स को सेक्शन 232 के तहत पहले से ही छूट मिली हुई है, और जब तक नई घोषणा नहीं होती, निर्यात पर कोई बाधा नहीं आएगी। फार्मा सेक्टर पर वर्तमान टैरिफ शून्य प्रतिशत है, लेकिन ट्रम्प ने 18 महीनों में 150% और उसके बाद 250% टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। तब तक छूट जारी रहेगी। आईटी क्षेत्र सेवा-आधारित होने के कारण 50% टैरिफ के दायरे से बाहर रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  नए साल पर स्विट्जरलैंड के स्की रिजॉर्ट में धमाका, कई लोगों की मौत 

यह कदम वैश्विक व्यापार संबंधों को और जटिल बना सकता है, और भारतीय निर्यातकों को नए बाजार तलाशने या समझौतों की दिशा में सोचने पर मजबूर कर सकता है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  वनडे में ट्रिपल सेंचुरीः 35 छक्कों के साथ हरजस सिंह ने बनाए 314 रनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सलमान खान पाकिस्तान की टेरर वॉचलिस्ट में शामिल, बलूचिस्तान पर बयान से भड़का विवाद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  तबीयत कैसी है… आपको तो दादा कह सकता हूं न : मोदीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »