यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का आगाज़, पहले दिन हल किया हिन्दी का प्रश्नपत्र

शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर वाहनों की अधिकता के कारण कई स्थानों पर यातायात बाधित रहा और जाम की स्थिति बनी रही

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षाएं बुधवार से जनपद में शांतिपूर्ण वातावरण में प्रारम्भ हो गईं। पहले दिन हिन्दी एवं सामान्य हिन्दी विषय का प्रश्नपत्र आयोजित किया गया। सुबह से ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्थापित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
जनपद में बनाए गए 72 परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राएं समय से पहले ही पहुंचने लगे थे। कई परीक्षार्थी अपने परिजनों के साथ केंद्रों पर पहुंचे। केंद्रों के बाहर अभिभावकों की लंबी कतारें देखी गईं। शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर वाहनों की अधिकता के कारण कई स्थानों पर यातायात बाधित रहा और जाम की स्थिति बनी रही। परीक्षा से पूर्व अनेक छात्र-छात्राएं शिव चौक पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सफलता की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में भी परीक्षार्थियों की अच्छी-खासी भीड़ रही।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारम्भ होकर 12 मार्च 2026 तक संचालित होंगी। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जा रही है। प्रातःकालीन सत्र सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक तथा अपराह्न सत्र दोपहर 2.00 बजे से 5.15 बजे तक निर्धारित किया गया है। हाईस्कूल की परीक्षाएं मुख्यतः प्रातःकालीन सत्र में आयोजित की जा रही हैं, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दोनों सत्रों में संपन्न कराई जाएंगी। 18 फरवरी को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के लिए हिन्दी तथा सामान्य हिन्दी विषय का प्रश्नपत्र निर्धारित था।
बताया कि जनपद में इस वर्ष कुल 56,163 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 29,128 छात्र एवं 27,035 छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। केंद्रों के प्रवेश द्वार पर सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासनिक अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से लाखों का नुकसान

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  स्कूल जा रही स्कॉर्पियो पलटी, बच्चे की मौत, सात घायलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार पर एक्शनः तितावी थानाध्यक्ष व दो सिपाही सस्पेंड

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अफेयर के शक में बॉस बना कातिल: लखनऊ में कर्मचारी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तारजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »