दिल्ली से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस उन्नाव में पलटी, 24 यात्री घायल 6 यात्रियों की मौत

उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर प्राइवेट स्लीपर बस औरास थाना क्षेत्र में किलोमीटर 262 के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में छह यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

हादसा औरास थाना क्षेत्र के नींभाखेड़ा गांव के पास अंडरपास के नजदीक हुआ। सुबह का समय होने के कारण बस में बैठे कई यात्री नींद में थे। अचानक तेज झटका लगा और बस पलट गई। पल भर में बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। कई यात्री सीटों के बीच फंस गए, जबकि कुछ शीशे टूटने से बाहर जा गिरे।

इसे भी पढ़ें:  वेतन बढ़ाने की मांग, सड़कों पर आग और पथराव — नोएडा में भड़का गुस्सा

डिवाइडर से जोरदार टक्कर के बाद पलटी बस

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बस दिल्ली से गोरखपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही बस औरास क्षेत्र में किलोमीटर 262 के पास पहुंची, वह बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस संतुलन खोकर पलट गई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में सनातन समाज को जागृत करेगा शाश्वत हिन्दू प्रतिष्ठान

प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित हुई होगी। हालांकि हादसे की असली वजह जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। पुलिस बस की रफ्तार, चालक की स्थिति और वाहन की तकनीकी हालत की भी जांच कर रही है।

बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। आसपास के ग्रामीण भी मदद के लिए दौड़ पड़े। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को शीशे तोड़कर और खिड़कियों के रास्ते बाहर निकाला।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बनाई जाएगी नई विधानसभा सीट

घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है। मृतकों की पहचान कराने और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी बताई जा रही है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  वेतन बढ़ाने की मांग, सड़कों पर आग और पथराव — नोएडा में भड़का गुस्साराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सोशल मीडिया पर छाये दबंगों का पुलिस ने उतारा भूत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में सनातन समाज को जागृत करेगा शाश्वत हिन्दू प्रतिष्ठानजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »