एसआईआर अभियान के तहत पटेलनगर में पांच दिवसीय विशेष मतदाता शिविर का शुभारंभ

रामलीला ग्राउंड, पटेलनगर में नई मंडी क्षेत्र के पोलिंग स्टेशन भाग संख्या 244 से 267 तक 24 पोलिंग बूथों में पंजीकृत मतदाताओं की जनसुनवाई की व्यवस्था की गई

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन ने मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई सुनवाई व्यवस्था लागू की है। इसी क्रम में पटेलनगर स्थित श्री आदर्श रामलीला भवन परिसर में पांच दिवसीय विशेष शिविर की शुरुआत की गई है।

युवा भाजपा नेता एवं सभासदपति विकल्प जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार से श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति, पटेलनगर भवन परिसर में निर्वाचन आयोग के एसआईआर अभियान के तहत पांच दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया है। यह शिविर विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के अंतर्गत विधानसभा-14 मुजफ्फरनगर के नौ मैपिंग वाले मतदाताओं की सुनवाई के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के दिशा-निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में चिन्हित सुनवाई स्थलों में परिवर्तन करते हुए नवीन सुनवाई स्थलों का सृजन किया गया है। इस नई व्यवस्था के अनुसार सभी संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को अवगत कराते हुए दिनांक 06 फरवरी 2026 से नवीन सुनवाई स्थलों पर सुनवाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  जंगल में हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर हमला

बताया कि मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के कुल 370 पोलिंग बूथों के लिए 31 सुनवाई स्थल सृजित किए गए हैं, जहां एईआरओ के नेतृत्व में सभी बीएलओ को तैनात किया गया है। इनमें नई मण्डी क्षेत्र के 24 पोलिंग बूथों के मतदाताओं को चार ईआरओ के अधनी जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय परिसर में सुनवाई के लिए नोटिस दिए गए थे, इन चारों को रामलीला पटेलनगर में स्थानांतरित किया गया है। यह विशेष शिविर पांच दिनों तक संचालित किया जाएगा, हालांकि रविवार को अवकाश के कारण शिविर का आयोजन नहीं होगा। शिविर के दौरान एसआईआर अभियान के अंतर्गत नौ मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई करते हुए उनसे आवश्यक साक्ष्य लिए जा रहे हैं तथा पात्र पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं। इसके साथ ही शिविर स्थल पर नए मतदाता पंजीकरण के लिए फार्म-6, संशोधन व अन्य आवश्यक बदलावों के लिए संबंधित फार्म भरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। शिविर में आने वाले नागरिकों का समिति के पदाधिकारियों एवं भाजपा नेताओं द्वारा मार्गदर्शन किया गया तथा कई मतदाताओं के लिए ऑनलाइन फार्म भी भरवाए गए।

इसे भी पढ़ें:  'तू मेरा मुंह नहीं देख पाएगी...', विजय ने पत्नी से फोन पर कहे थे ये आखिरी शब्द

विकल्प जैन ने बताया कि रामलीला ग्राउंड, पटेलनगर में नई मंडी क्षेत्र के पोलिंग स्टेशन भाग संख्या 244 से 267 तक 24 पोलिंग बूथों में पंजीकृत मतदाताओं की जनसुनवाई की व्यवस्था की गई है। यहां एईआरओ के रूप में संजय सिसौदिया, सजल कुमार, संजय कुमार एवं अजय कुमार ने क्षेत्र के सभी बीएलओ के साथ मिलकर मतदाताओं के नोटिसों की सुनवाई की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, भाजपा नेता जितेन्द्र कुच्छल, विकल्प जैन, डॉ. अशोक कुमार, दिनेश जैन, सुरेन्द्र मंगल, राजेन्द्र गर्ग, शलभ अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, विपिन जैन सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी उपस्थित रहकर मतदाताओं को सहयोग प्रदान किया।

इसे भी पढ़ें:  राजभर के ‘सपा में टूट’ वाले दावे पर अखिलेश का पलटवार, बोले— अफवाह फैलाने वालों को अब लोग ढूंढ़ रहे

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  खतौली महिला दिवस सम्मान समारोह में समाजसेवा करने वाली महिलाएं सम्मानितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  राजभर के ‘सपा में टूट’ वाले दावे पर अखिलेश का पलटवार, बोले— अफवाह फैलाने वालों को अब लोग ढूंढ़ रहे

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  महर्षि दयानंद ने हिंदू समाज को जागृत कर देश को दिलाई स्वतंत्रताः विकल्प जैनजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »