शर्म करो! शिक्षा के बाजारीकरण की आग में जला उज्जवलः चन्द्रशेखर

नगीना से सांसद चन्द्रशेखर आजाद ने मुज़फ्फरनगर की घटना पर उठाए गंभीर सवाल, रखी चार मांग

मुज़फ्फरनगर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा क्षेत्र से सांसद चन्द्रशेखर आजाद ने मुज़फ्फरनगर के डीएवी कॉलेज बुढ़ाना में छात्र उज्ज्वल राणा द्वारा आत्मदाह के प्रयास की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक दर्दनाक घटना नहीं, बल्कि हमारे समाज, सरकार और शिक्षा तंत्र पर सबसे बड़ा कलंक है।
अपने संदेश में आज़ाद ने कहा, शर्म करो! यह सिर्फ़ एक छात्र नहीं, बल्कि शिक्षा के बाजारीकरण की पूरी व्यवस्था जल रही है। आज़ाद भारत में शायद पहली बार ऐसा हुआ है कि शिक्षा के लिए एक छात्र को खुद को आग लगानी पड़ी।
कहा कि छात्र उज्ज्वल राणा ने घ्7,000 की बकाया फीस भरने के लिए कॉलेज प्रशासन से मोहलत मांगी थी। आरोप है कि कॉलेज प्राचार्य ने उसे पूरे कॉलेज के सामने अपमानित किया और पीटा। अपमान और उत्पीड़न से आहत होकर उज्ज्वल ने कॉलेज परिसर में ही खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। वर्तमान में वह गंभीर रूप से झुलसे हुए हालत में अस्पताल में भर्ती है और जीवन-मृत्यु से जूझ रहा है। उज्ज्वल का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह कहता दिख रहा है, अगर मुझे कुछ हुआ, तो प्राचार्य और पुलिस जिम्मेदार होंगे।
चन्द्रशेखर आजाद ने कहा कि यह घटना सिर्फ़ उज्ज्वल की नहीं, बल्कि हर उस छात्र की है जो शिक्षा की बढ़ती कीमतों और उत्पीड़न के कारण रोज़ संघर्ष कर रहा है। यह एक पूरी पीढ़ी की चीख है, जहाँ शिक्षा को सेवा नहीं, बल्कि मुनाफे का सौदा बना दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि भारत का संविधान हर नागरिक को मुफ्त और समान शिक्षा का अधिकार देता है, लेकिन आज शिक्षा संस्थान व्यापार के केंद्र बन चुके हैं जहाँ गरीब, पिछड़े, दलित और वंचित वर्ग के छात्रों के सपनों को कुचला जा रहा है।
सांसद चन्द्रशेखर आजाद ने इस घटना पर सरकार और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा किकृडीएवी कॉलेज के प्राचार्य को तत्काल निलंबित कर गिरफ्तार किया जाए। कॉलेज प्रशासन और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए। राज्यस्तर पर शिक्षा संस्थानों में फीस और शोषण के मामलों की निगरानी के लिए स्वतंत्र तंत्र का गठन किया जाए। बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर के विचारों का हवाला देते हुए चन्द्रशेखर आजाद ने कहा कि बाबा साहब ने कहा थाकृ शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पिएगा वह दहाड़ेगा, लेकिन आज उसी शिक्षा को व्यापार बना दिया गया है, जहाँ न्याय मांगने पर भी छात्रों को धमकाया और पीटा जाता है।

इसे भी पढ़ें:  सूली वाला बाग आंदोलन जहीर की तस्पया, इसे बेकार नहीं जाने देंगेः राकेश टिकैत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जहीर फारूकी की आवाज बनकर सीएम योगी से मिले पूर्व विधायक प्रमोद उटवालराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  अपराधियों को सख्त सजा दिलाने को पुलिस विभाग की मजबूत तैयारी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी भूस्खलन: मुजफ्फरनगर के दो बच्चों समेत 6 की मौत, 25 लोग अब भी फंसेजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »