फैक्ट्री से निकले दो भाइयों का अपहरण, बुआ ने कराई एफआईआर

भोपा रोड स्थित एक पेपर मिल में नौकरी करते थे ममेरे भाई, आठ दिन से परिजन कर रहे दोनों भाइयों की तलाश

मुजफ्फरनगर। शहर में सनसनी फैलाने वाली घटना सामने आई है। भोपा रोड स्थित एक पेपर मिल से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे दो नाबालिग ममेरे भाइयों का रहस्यमय तरीके से अपहरण कर लिया गया। आठ दिन बीत जाने के बाद भी दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग सका है। उनकी तलाश के लिए परिजनों की हर कोशिश नाकाम होने के बाद बुआ ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और दोनों की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं। ये दोनों किशोर अपनी बुआ के पास ही रह रहे थे।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मौहल्ला रैदासपुरी निवासी विमलेश पत्नी नाहर सिंह ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उनका भतीजा दीपांशु पुत्र किरनपाल निवासी तीरथ कालोनी कस्बा खतौली और उनका भांजा आयुष पुत्र भूरा निवासी गांव लबकरी थाना देवबंद, जिनकी आयु करीब 16 साल है, अचानक ही लापता हो गये हैं। विमलेश द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि दीपांशु और आयुष भोपा रोड स्थित अग्रवाल पेपर मिल में नौकरी कर रहे थे और काफी दिनों से उनके पास ही रैदासपुरी स्थित आवास पर रह रहे थे। विमलेश के अनुसार दीपांशु और आयुष 23 दिसम्बर को प्रातः 11.30 बजे पेपर मिल में अपनी ड्यूटी को समाप्त करने के बाद घर के लिए निकले थे, लेकिन घर पर नहीं पहुंचे।
घर नहीं आने के बाद दोनों किशोर भाइयों की आसपास और फैक्ट्री में तलाश की गई तो पता चला कि वो निकल गये थे। परिजनों को इसकी सूचना दी गई और उनके दोस्तों तथा रिश्तेदारियों में भी तलाश की गई, लेकिन उनके सम्बंध में कोई जानकारी या सुराग नहीं मिला। विमलेश ने बताया कि तलाश में थक हारने के बाद ही पुलिस से शिकायत की गई है। आठ दिन से दोनों किशोरों के सम्बंध में कोई भी सूचना नहीं मिलने के कारण परिजन परेशान हैं। पुलिस से कार्रवाई करते हुए उनको सकुशल बरामद करने की मांग की गई है। नई मंडी कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर ब्रजेश शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर दोनों किशोर भाइयों के अचानक रहस्मयी ढंग से लापता हो जाने पर बीएनएस की धारा 137-2 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम को लगा दिया गया है। पुलिस भोपा रोड पेपर मिल से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के सहारे जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें:  महिला सशक्तिकरण की दौड़ में दिखा महिला शक्ति का जोश

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पूर्व मंत्री के बेटे पर रहमोकरम में सवालों में फंसी मुजफ्फरनगर पुलिस ने दी सफाईराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गंगा घाट की बदहाली पर विश्व हिन्दू महासंघ का अल्टीमेटम, 5 दिन में सफाई और सुरक्षा व्यवस्था नहीं सुधरी तो संगठन करेगा आंदोलन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पुलिस की डकैतों से मुठभेड़ः डकैती की योजना विफल, तीन शातिर गिरफ्तारजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »