मुजफ्फरनगर-उद्योगपतियों को धमकाने वाले तीन नेताओं सहित सौ लोगों पर मुकदमा

उद्योगों की सुरक्षा को लेकर उद्यमियों में बना हुआ है रोष, फेडरेशन ने डीएम-एसएसपी से मिलकर की थी कार्यवाही की मांग

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहारनपुर रोड पर स्थित श्री तिरूपति इंटरप्राइजेज नामक फैक्ट्री में घुसकर उद्यमियों के खिलाफ हंगामा करने, धमकी देने और कामकाज बाधित करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों बिल्लू राणा, विशाल सिंह और आशीष त्यागी सहित लगभग 100 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

इस प्रकरण को लेकर फैक्ट्री के मालिक अंशुल सिंघल पुत्र महेन्द्र सिंघल और उत्कर्ष जैन पुत्र दीपक ने शहर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 6 फरवरी 2026 की सुबह करीब साढ़े दस बजे 70 से 100 असामाजिक तत्व दीवार कूदकर फैक्ट्री परिसर में घुस आए। आरोप है कि इन लोगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट और बदसलूकी की, जबरन गेट खोल दिया तथा बाहर से पत्थरबाजी भी की गई। हमलावरों ने फैक्ट्री बंद कराने की धमकी देते हुए मालिकों को बुलाने के लिए दबाव बनाया।

इसे भी पढ़ें:  घर में एसी फटने से लगी आग, पति-पत्नी और बेटी की मौत...बेटे की हालत गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री मालिक ने रोहाना पुलिस चौकी को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फैक्ट्री में घुसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद बिल्लू राणा, आशीष त्यागी और विशाल सिंह के नेतृत्व में मौजूद भीड़ ने नारेबाजी करते हुए अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण विभाग के कनिष्ठ अभियंता भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्पष्ट किया कि फैक्ट्री सरकारी मानकों के अनुरूप संचालित हो रही है तथा उसके पास अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी मौजूद है। आरोप है कि इसके बावजूद उपद्रवियों ने अधिकारियों से भी बदसलूकी की और अवैध शर्तें रखते हुए फैक्ट्री बंद कराने की धमकी दी। फैक्ट्री मालिकों को दो दिन का समय देने और इसके बाद रास्ता बंद कर धरना देने की चेतावनी भी दी गई।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर की समयावधि बढ़ीः अब 11 दिसम्बर तक भर सकेंगे फार्म

घटना से आक्रोशित उद्योगपतियों ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मुलाकात कर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि उद्योगों में इसी तरह असुरक्षित माहौल रहा तो औद्योगिक इकाइयों को बंद करने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस मुद्दे को लेकर फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व में उद्यमियों ने प्रदर्शन भी किया था। उद्योगपतियों का कहना है कि वे ईमानदारी से कर अदा कर रहे हैं और सभी सरकारी नियमों का पालन कर रहे हैं, इसके बावजूद यदि दबंगई और भीड़तंत्र के जरिए फैक्ट्रियां बंद कराई जाएंगी तो जिले में उद्योग चलाना असंभव हो जाएगा। वहीं विशाल राणा ने भी सोमवार को ही कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए श्री तिरूपति इंटरप्राइजेज फैक्ट्री पर क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने, मानकों की अनदेखी करने और प्रदर्शन करने पर झूठों मामलों में फंसाने के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर डीएम से निष्पक्ष जांच की मागं की थी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कारों की छत पर खड़े होकर पटाखे छोड़ने वाले दो युवक गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सिगरेट नहीं देने पर होटल कर्मचारी को बाइक सवारों ने पीटाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कल बिजनौर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचेंगे मंत्री कपिल देव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कच्चा कूड़ा डलावघर-खराब वाहन देखकर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने जताई नाराजगीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »