इंटर कॉलेज परिसर में मानव अस्थियां मिलने से हड़कंप

पूर्व प्रबंधक की अस्थियां विद्यालय परिसर में दबाने का आरोप, ग्रामीणों और समिति सदस्यों ने किया भारी हंगामा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र स्थित गांव नरा के एक इंटर कॉलेज में मानव अस्थियां मिलने से सनसनी फैल गई। कॉलेज परिसर में पेड़ों के नीचे दबी अस्थियां सामने आने के बाद छात्र-छात्राओं में भय का माहौल बन गया। मामले को लेकर ग्रामीणों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि हाल ही में दिवंगत हुए पूर्व प्रबंधक की अस्थियां विद्यालय परिसर में दबाई गई थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खुदाई कर अवशेष बरामद किए और जांच शुरू कर दी है।

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नरा स्थित इंटर कॉलेज उस समय चर्चा का केंद्र बन गया, जब विद्यालय परिसर में मानव अस्थियां मिलने की सूचना सामने आई। बताया गया कि कुछ बच्चों ने कॉलेज परिसर में पेड़ों के नीचे पड़े अवशेष देखे, जिसके बाद यह जानकारी विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों तक पहुंची। अस्थियां खुले में दिखाई देने की खबर फैलते ही कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मुठभेड़ में कुख्यात विक्की त्यागी का बेटा रक्षित घायल

विद्यालय प्रबंधन समिति की साधारण सभा के सदस्य डॉ. एमएल भार्गव ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि हाल ही में दिवंगत हुए पूर्व प्रबंधक वेदप्रकाश शर्मा की अस्थियां उनके पुत्र और वर्तमान प्रबंधक नितिन कुमार द्वारा विद्यालय परिसर में दबवाई गई थीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय की भूमि पर इस प्रकार अस्थियां दबाना न केवल सामाजिक और धार्मिक परंपराओं के विरुद्ध है, बल्कि शिक्षा संस्थान की गरिमा को भी ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। उनका कहना था कि वर्ष 1970 से संचालित इस विद्यालय में आज तक किसी भी पूर्व प्रबंधक या सदस्य की अस्थियां परिसर में नहीं लाई गईं।

इसे भी पढ़ें:  बाइक चलाते समय रील बना रहे युवक महिला से भिड़े..... फिर ट्रक से टकराए, तीन की मौत, एक घायल

डॉ. भार्गव ने आरोप लगाया कि विद्यालय को निजी संपत्ति की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है और यदि स्मारक बनाना था तो इसके लिए निजी भूमि का उपयोग किया जाना चाहिए था। उन्होंने विद्यालय परिसर के शुद्धिकरण और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम कॉलेज पहुंची और चिन्हित स्थान पर खुदाई कराई। खुदाई के दौरान वहां से अस्थियां बरामद होने की बात सामने आई। पुलिस ने अवशेष कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय परिसर में इस तरह की घटना से शिक्षा का माहौल प्रभावित हुआ है और बच्चों में डर व्याप्त हो गया है।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने वकीलों पर किया लाठीचार्ज, अवैध चैंबरों पर बुलडोजर चलने का कर रहे थे विरोध, बढ़ा तनाव

ग्रामीण सविंदर कुमार ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रबंधक के निधन के बाद उनके पुत्र नितिन कुमार, जो वर्तमान में प्रबंधक हैं, ने अस्थियां कॉलेज परिसर में दबवाईं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य की भी भूमिका रही है। ग्रामीणों ने प्रबंधक और प्रधानाचार्य को हटाने की मांग करते हुए वित्तीय अनियमितताओं के भी आरोप लगाए। उनका कहना है कि सरकारी सहायता राशि के उपयोग में भी पारदर्शिता नहीं बरती जा रही। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और मामले को अनावश्यक रूप से तूल दिया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सदर बाजार में आत्रेय हॉस्पिटल को किया सील, आनंद पर भी कार्रवाईराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर कचहरी में डीएम दफ्तर के पास वकीलों के चैम्बर में चोरी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सदर बाजार में आत्रेय हॉस्पिटल को किया सील, आनंद पर भी कार्रवाईजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »