कादिर की खातिर पुलिस की पिस्टल के आगे डटने वाली महिलाओं को मिला ईनाम

मीरापुर सीट के उपचुनाव में सपा की वोट रक्षक महिलाओं को अखिलेश यादव ने भेजे दो-दो लाख
पूर्व सांसद कादिर राणा ने सपा नेताओं के साथ ककरौली पहुंचकर निडर महिलाओं को सौंपे धनराशि के चैक

मुजफ्फरनगर। सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान सपा प्रत्याशी सूंबूल राणा को हराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा भारी गड़बड़ी की गई थी व ग्राम ककरौली में दो महिलाओं तौहीदा व तंजिला द्वारा अपनी वोट की रक्षा के लिए गोली के आगे संघर्ष करने पर पूर्व सांसद कादिर राणा के प्रयास से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दोनों महिलाओं को वोट रक्षक योद्धा से सम्मान देकर दो दो लाख रुपए के चेक भेजे गए।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसा-पूर्व सांसद कादिर राणा ने निभाया अपना वादा

दोनों महिलाओं के सम्मान में ककरौली में विधानसभा अध्यक्ष सादिक चौहान की अध्यक्षता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मुन्ना ककराला के संचालन में आयोजित सभा को मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कादिर राणा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज जो वोट चोरी व वोट की लूट को रोकने का आंदोलन देश में चल रहा है उसकी शुरुआत मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में ककरौली की महिलाओं तौहीदा व तंजिला ने गोली के आगे डटकर की थी। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उनको वोट रक्षक योद्धा मानकर सम्मानित करते हुए दो दो लाख की धनराशि चेक की भेजी गई,उसी सहायता को सौंपने व सम्मान देने आए हैं।

इसे भी पढ़ें:  कादिर राणा ने अर्थियों को दिया कंधा, हरेन्द्र, संजीव व राकेश ने जताया दुख

पूर्व सांसद कादिर राणा पूर्व मंत्री व सपा राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट सपा प्रदेश सचिव विनय पाल सपा नेता अब्दुल्ला राणा ने अपने संबोधन में कहा कि वोट की रक्षा के लिए सभी को ककरौली की महिलाओं तंजिला व तौहीदा की तरह संघर्ष करके लोकतन्त्र को बचाना होगा। वोट रक्षक महिलाओं के सम्मान व चेक सौंपने के कार्यक्रम में सपा नेता कुंवर देवेंद्र सिंह सपा प्रदेश सचिव बृजराज सैनी, सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन सपा अधिवक्ता सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसी अंसारी एडवोकेट, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, पूर्व महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी सपा नेता दर्शन पाल, डॉ नरेश विश्वकर्मा,नासिर खान, सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव संदीप पाल,सपा नेता चौधरी अजय कुमार,रजनीश यादव, डॉ हनी समाहत, ठाकुर राजेंद्र सिंह, सरदार प्रेमपाल सिंह, सरदार राजदीप सिंह, अजीम जैदी,हैप्पी गुर्जर,हाजी गुफरान, शानू ठेकेदार,सुदेश पाल, राशिद मलिक, सागर कश्यप,सुरेन्द्र सिंह,पप्पू ठाकुर,सलीम अंसारी,राशिद जैदी, सैयद मोहम्मद मेंहदी, काजी अफजल,कादिर प्रधान, सैदा प्रधान, कामिल प्रधान,वसीम मलिक सहित अनेक सपा पदाधिकारी व सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से प्रतीक्षित भुगतान बताया। नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार गर्ग

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), नगर मजिस्ट्रेट तथा सहायक अभियंता, नगर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »