तेज रफ्तार दौड़ती कार का पहिया निकला, पति-पत्नी की मौत

दिल्ली से हरिद्वार गंगा स्नान करने जा रहे परिवार के साथ हाईवे पर हुआ हादसा, मासूम बच्ची सहित तीन घायल

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच- 58 पर फलौदा के निकट भैसानी कट पर दिल्ली से हरिद्वार जा रहे वेगनआर कार सवार परिवार की गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। कार में पति-पत्नि और एक मासूम बच्ची सहित पांच लोग सवार थे। चलती कार का टायर अचानक निकल गया, जिसके चलते अनियंत्रित होकर गाड़ी पलट गई। इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत होने की खबर है, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पति पत्नी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
प्राप्त समाचार के अनुसार दिल्ली निवासी तुलसी राम गौड़ अपने परिवार के साथ हरिद्वार से गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे। मुजफ्फरनगर में हाईवे पर यह भयानक हादसा हो गया। तुलसीम राम और उनकी पत्नी संतोष की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार की स्पीड करीब 100 किमी प्रतिघंटा रही होगी। पुरकाजी में दिल्ली देहरादून हाइवे पर भैसानी कट के पास दिल्ली से हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं की कार पिछला पहिया निकल जाने पर पलट गई। बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए।
पुरकाजी थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने हादसे के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के बसंत विहार निवासी तुलसी राम गौड़ (60) अपनी पत्नी संतोष देवी (55) व पुत्री गीता (26), पुत्र नीतीश (25) और तीन साल की पोती काशवी के साथ वैगनआर कार से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। कार उनका पुत्र नीतीश चला रहा था। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव फलौदा के समीप भैसानी कट के पास अचानक तेज रफ्तार दौड़ रही कार का पिछला पहिया निकल गया। इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और हाईवे पर ही कई पलटे खाने के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद कार सवारों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की सहायता से कार में फंसे लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने तुलसी राम और संतोष को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों को भी मामूली चोट आई थी, उनको वहीं पर उपचार दिलाया गया। शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल परिवार के दूसरे लोगों को भी सूचित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बंदी को पेशी पर ले जाते समय पुलिसकर्मी का हार्ट फेल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पुरबालियान में चल रहा था अवैध नर्सिंग होम, अधिकारियों ने लगाई सीलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पुरबालियान में चल रहा था अवैध नर्सिंग होम, अधिकारियों ने लगाई सील

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जमानत पर छूटे गैंगस्टर का आतंक, गवाही से इनकार पर किया हमलाजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »